Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '..मेरी मूंछ भी नहीं थी', तेजस्वी यादव ED की कार्रवाई से भड़के, AAP MP संजय सिंह की गिरफ्तारी के बहाने कसा तंज

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:24 PM (IST)

    Tejashwi Yadav On Arrest Of AAP MP Sanjay Singh आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज ...और पढ़ें

    AAP MP संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्‍वी यादव, कह दी यह बात
    AAP MP संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्‍वी यादव, कह दी यह बात

    HighLights

    1. नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में तेजस्‍वी ने पूरक आरोप पत्र को लेकर कसा तंज
    2. देश में सबसे ज्‍यादा कोई नेता साजिश का शिकार हुआ है तो वे लालू प्रसाद यादव हैं: तेजस्‍वी

    ANI, पटना। ब‍िहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने कहा कि सोमवार को बिहार सरकार ने जाति गणना की रिपोर्ट जारी की, उसके बाद से ही कई लोगों को टारगेट किया जा रहा है।

    तेजस्‍वी यादव ने एक पत्रकार का नाम लेते हुए कहा कि उन्‍हें झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया। वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी ईडी पांचवा समन भेज चुकी है। आज सजंय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ईडी ने दिल्‍ली शराब नीति‍ घोटाले में 10 घंटे पूछताछ के बाद आप सांसद को गिरफ्तार क‍िया है।

    वहीं, उन्‍होंने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कहा कि उस समय मेरी मूंछें भी नहीं थीं, लेकिन मेरा नाम पूरक आरोप पत्र में जोड़ा गया था। इसलिए कुछ नहीं होगा, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

    तेजस्‍वी ने कहा कि आज हमारी बेल हुई है, अगर इस देश में सबसे ज्‍यादा कोई नेता साजिश का शिकार हुआ है तो वे लालू प्रसाद यादव हैं।

    इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दावा किया है कि अगले साल केंद्र में विपक्षी गठबंधन की सरकार बनेगी तो पूरे देश में जाति आधारित गणना होगी।ताकि हरेक समाज को उसकी संख्या के हिसाब से संसाधनों में हिस्सा मिल सके।

    इस गणना से गरीबों और समाज के वंचित तबके को काफी लाभ मिलेगा। उनका सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। इस मामले में बिहार देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

    उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया कि वह गणना के आधार पर विकास की नीति बनाए। लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट में हाजिर होने के बाद बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रसाद ने कहा कि वे सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्रवाई से कतई नहीं डरते। इसलिए कि कोई अपराध नहीं किया है। कोर्ट में तो सुनवाई होती ही रहती है।

    यह भी पढ़ें- Sanjay Singh : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली से बिहार तक सियासी उबाल, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरा

    यह भी पढ़ें- Darbhanga AIIMS Row: नीतीश सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे BJP कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी, मंत्री भी थे मौजूद

    खबरें और भी