यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: अब किस बात को लेकर नीतीश चाचा पर भड़क गए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार पर उठा दिया बड़ा सवाल
तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है लेकिन सरकार क ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव ने मंहगाई को लेकर डबल इंजन सरकार पर बोला हमला
- सब्जियों और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों को बताया सरकार प्रायोजित
- कहा- लोगों की थाली गायब हुई सब्जी, लेकिन चुप हैं सरकार के कर्ताधर्ता
डिजिटल डेस्क, पटना। तेजस्वी यादव इन दिनों नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। वे पुलों के गिरने और लॉ एंड ऑर्डर सहित तमाम मुद्दों को लेकर लगातार सरकार पर अटैक कर रहे हैं। अब उन्होंने मंहगाई को लेकर सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज किसी भी सब्जी का दाम 45 रुपये किलो से कम नहीं है।
तेजस्वी ने कहा है कि सब्जियों के भाव आज आसमान छू रहे हैं। अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पटना में तो आलू ही 45-50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
लोगों का जीना हुआ मुहाल
तेजस्वी ने कहा कि रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थालियों से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सब्जियों और जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
हम आपसे एक सवाल पूछते है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 8, 2024
कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो?
आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे है। सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल,चावल, नमक,तेल,घी इत्यादि की कीमतों में… pic.twitter.com/q4v3EnfJ7k
डबल इंजन सरकार पर उठाया सवाल
डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है, फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंहगाई को सरकार द्वारा प्रायोजित बता दिया।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को कोई फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहासा बढ़ोतरी कर रही है।
लगातार हमलावर हैं तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव एनडीए की डबल इंजन सरकार को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे। वे हर दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करके डबल इंजन सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने बिहार में हो रहे अपराध को लेकर सवाल उठाया था। चार दिनों के क्राइम लिस्ट को गिनाते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार में अपराधी बेखौफ हैं, लेकिन सत्तासीन खामोश हैं।