यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: महागठबंधन में फूट के सवालों पर झल्ला गए Tejashwi Yadav, खोल दिया सीट शेयरिंग का अंदरूनी राज
Bihar Politics News महागठबंधन में फूट के सवालों पर तेजस्वी यादव झल्ला गए। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का अं ...और पढ़ें

HighLights
- महागठबंधन में फूट के सवालों पर तेजस्वी यादव को गुस्सा आ गया।
- तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा- आपको क्या पता, यहां हो भी गया हो।
- डिप्टी सीएम ने कहा कि महागठबंधन में फूट की बात सिर्फ अफवाह है और भाजपा प्रायोजित है।
राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav On BJP उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन के दलों के बीच दरार की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि यहां सब ठीक है। अनबन और घटक दलों के बीच दूरी की चर्चाएं भाजपा प्रायोजित है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार के आईएनडीआईए का संयोजक न बनने के प्रश्न को यह कह कर टाल दिया कि राज्य में सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है। लोकसभा की सीटों (Lok Sabha Seat Sharing) के बंटवारे से जुड़े प्रश्न पर कहा- आपको क्या पता, यहां हो भी गया हो।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की ओर से आयोजित भोज के बाद सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा-कितने दिनों से ये चर्चाएं चल रही हैं। सब बेकार की बातें हैं। हम इन पर टिप्पणी करना भी जरूरी नहीं समझते। इस मामले में सफाई देने की जरूरत नहीं है। असल में महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) की उपलब्धियों से भाजपा बेचैन है। लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मिलने से भाजपा डरी हुई है।
'...भाजपा पचा नहीं पा रही है'
उन्होंने कहा कि सोमवार के भोज में मुख्यमंत्री सहित राज्य कैबिनेट के अधिसंख्य मंत्री आए। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार की कई उपलब्धियों को भाजपा पचा नहीं पा रही है। राज्य सरकार बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को नौकरी दे रही है। रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना (Bihar Caste Survey) से राज्य के लोगों की आर्थिक स्थिति का पता चला है। अब राज्य सरकार गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में 50 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। संविदा पर बहाल विभिन्न कर्मियों का मानदेय बढ़ गया है।