विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने महज 15 दिन में कर डाली 50 चुनावी सभा, आज राहुल गांधी के साथ भरेंगे हुंकार

Published: Fri, 19 Apr 2024 10:36 PM (IST)

पहले चरण का चुनाव शुक्रवार को खत्म हो गया। अब नेताओं का ध्यान अन्य चरणों पर है। दूसरे चरणों के ...और पढ़ें

आज राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे तेजस्वी। (फाइल फोटो)
आज राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे तेजस्वी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। पहले चरण का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। अब नेताओं का ध्यान अन्य चरणों पर हैं। दूसरे चरणों के चुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कमर कस कर मैदान में कूद चूके हैं।

तेजस्वी यादव राजद के 40 स्टार प्रचारकों में एक मात्र नेता हैं, जिन्होंने बीते 15 दिनों करीब 50 चुनावी सभाएं की हैं।

तेजस्वी की यह अधिकांश सभाएं राजद और वाम दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में हुई हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों के क्षेत्र में तेजस्वी यादव अब तक एक बार भी नहीं गए हैं।

राजद कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने भागलपुर आएंगे। इस सभा में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच साझा करेंगे।

इसके अलावा, वे कटिहार और पूर्णिया भी जाएंगे। कटिहार में कांग्रेस से तारिक अनवर जबकि पूर्णिया से राजद उम्मीदवार बीमा भारती चुनाव मैदान में हैं।

पानी पर लिखाई है मोदी के चुनावी वादे: तेजस्वी यादव

बिहार में लोकसभा के पहले चरण का मतदान कार्य पूरा हो गया। इसके साथ ही दोनों गठबंधन समेत चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के दूसरे नेताओं ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया है।

तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार की घोषणाओं को पानी पर लिखाई बताया और कहा पूर्व में किए गए वादों का क्या हुआ जनता जानती है। शुक्रवार को बांका, समस्तीपुर और दरभंगा रवाना होने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बात की है। पहले चरण के चुनाव में उम्मीदवारों की जीत को लेकर वे आश्वस्त दिखे।

उन्होंने प्रेस से कहा पहले चरण की चारों सीट राजद जीत रहा है कहीं कोई संशय नहीं है। उन्होंने कहा वे स्वयं प्रखंड-प्रखंड, पंचायत-पंचायत जा रहे हैं। जनता का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है।

तेजस्वी ने कहा कि जनता ने परख लिया है कि चाहे 2024 हो, 2019 हो या अब 2024। इन चुनावों में नरेन्द्र मोदी ने जो भी घोषणाएं की वे पूरी नहीं हुई। उनके किए वादे पानी पर लिखाई जैसे हैं। वे जो कहते हैं पूरा नहीं करते हैं। महागठबंधन इस चुनाव बहुमत से जीत दर्ज कराएगा क्योंकि जनता ने तय कर लिया है।

यह भी पढ़ें: KK Pathak: फोन नहीं उठाया तो... केके पाठक ने ले लिया बड़ा 'Action'; 67 अधिकारियों की Salary बंद

Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड की शादी ब्वॉयफ्रेंड को गुजरी नागवार, पहले गला घोंटकर बेरहमी की हत्या फिर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।