Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav को सता रही PM मोदी की चिंता! संसद सुरक्षा चूक पर Amit Shah से मांग लिया जवाब

    By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 09:45 PM (GMT+05:30)

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी याद ने संसद सुरक्षा चूक पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश की संसद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ देशभर के प ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav को सता रही PM मोदी की चिंता! संसद सुरक्षा चूक पर Amit Shah से मांग लिया जवाब
    Tejashwi Yadav को सता रही PM मोदी की चिंता! संसद सुरक्षा चूक पर Amit Shah से मांग लिया जवाब

    राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav On PM Modi उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को राजनीति से अलग होकर देखने की जरूरत है। यह बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। संसद भारतीय लोकतंत्र का मंदिर है। इसमें प्रधानमंत्री और मंत्री ही नहीं, पूरे देश के जन प्रतिनिधि रहते हैं। हर किसी की सुरक्षा का सवाल है।

    तेजस्वी ने शुक्रवार को यहां कहा कि सभी दलों को विचार करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। संसद की पूर्ण सुरक्षा के लिए सरकार ठोस कार्य योजना बनाए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दल मांग कर रहे हैं कि इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में वक्तव्य दें। इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। गृह मंत्री को संसद में बताना चाहिए कि दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने की घटना कैसे हुई। सुरक्षा में कहां चूक हुई। सुरक्षा चूक के लिए क्या कार्रवाई हुई और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं। यह सब बताना देश के गृह मंत्री की प्राथमिक जवाबदेही है।

    मनोज झा बोले- कुंडली मारकर बैठने से तो बात नहीं बनेगी

    संसद सुरक्षा चूक पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "...अगर हम (विपक्ष के सांसद) ये पास जारी करने वाले होते तो हम पर UAPA लग गया होता... उनकी (भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा) कहीं चर्चा भी हो रही है?... कम से कम चीजों को पब्लिक डोमेन में तो रखना होगा। उस पर कुंडली मारकर बैठने से तो बात नहीं बनेगी।"

    संसद की सुरक्षा चूक मामले में अमित शाह को स्पष्टीकरण देना चाहिए- अशोक चौधरी

    जदयू के वरिष्ठ नेता व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्पष्टीकरण देना चाहिए। संसद की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास ही है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

    खबरें और भी

    अशोक चौधरी ने कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक भी है। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसे लेकर संसद में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। यह पक्ष और विपक्ष का मामला नहीं बल्कि देश के सदन की सुरक्षा का विषय है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनारस रैली के बारे में पूछे जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अनुमति देने में आना-कानी की जा रही थी। इसी वजह से रैली को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है। जल्द ही कार्यक्रम की अगली तारीख तय होगी।

    ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार के मुंह से कुछ निकल जाता तो...', बिहार CM को लेकर ये क्या बोल गए Sushil Modi

    ये भी पढ़ें- 'लालू जी की सरकार हो और पाकिस्तान न उछले...', RJD सुप्रीमो पर बरसे केंद्रीय मंत्री; Nitish Kumar को भी लपेटा