Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav Yatra: अब फुल एक्शन में नजर आएंगे तेजस्वी यादव! जनता की अदालत में दिखाएंगे 17 महीने का लेखा-जोखा

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 07:09 PM (IST)

    पार्टी ने तेजस्वी की यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तेजस्वी की यात्रा 20 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगी। प्रति दिन तेजस्वी कम से कम तीन जि ...और पढ़ें

    अब फुल एक्शन में नजर आएंगे तेजस्वी यादव! जनता की अदालत में दिखाएंगे 17 महीने का लेखा-जोखा (फाइल फोटो)
    अब फुल एक्शन में नजर आएंगे तेजस्वी यादव! जनता की अदालत में दिखाएंगे 17 महीने का लेखा-जोखा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तेजस्वी निकलेंगे जन विश्वास यात्रा पर, मुजफ्फरपुर से करेंगे शुरुआत
    2. 20 फरवरी से होगी यात्रा की शुरुआत, 29 को जमुई में समापन
    3. एक दिन में तीन से चार जिले में यात्रा और जनसभा भी प्रस्तावित

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में 17 महीने तक महागठबंधन की सरकार चलाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल विपक्ष की भूमिका में आ गया है। सत्ता के उलट पुलट में सरकार से विपक्ष में आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब 17 महीने की सरकार में किए गए कार्यो का लेखा जोखा लेकर जनता की अदालत में जाएंगे। लोकसभा चुनाव के ऐन पहले तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा पर निकलने का एलान कर दिया है।

    पार्टी ने तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तेजस्वी की यात्रा 20 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगी। प्रति दिन तेजस्वी कम से कम तीन जिलों का दौरा करेंगे और जन सभाएं कर बीते 17 महीने में महागठबंधन सरकार के कामकाज का ब्योरा देंगे।

    20 फरवरी से शुरू होगी तेजस्वी की यात्रा

    पहले दिन 20 फरवरी को यात्रा मुजफ्फरपुर से प्रारंभ होगी। मुजफ्फरपुर के सकरी मोड़ पर उनका जनसभा भी प्रस्तावित है। 20 फरवरी को ही मुजफ्फरपुर के बाद वे सीतामढ़ी और शिवहर भी पहुंचेंगे और जनसभा करेंगे। रात्रि विश्राम मोतिहारी परिसदन में करेंगे। 21 फरवरी को वे मोतिहारी, बेतिया (प. चंपारण) और गोपालगंज पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सिवान में करेंगे।

    23 फरवरी को बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में जन विश्वास यात्रा

    22 फरवरी को सिवान, छपरा के बाद आरा में होंगे। 23 फरवरी को बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में जन विश्वास यात्रा होगी। 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा और जहानाबाद में यात्रा पहुंचेगी। 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में यात्रा पर होंगे।

    खबरें और भी

    26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, 27 को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय में होंगे। 28 फरवरी को वे पटना लौटेंगे और पटना से ही रात को कटिहार प्रस्थान करेंगे। 29 को कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में जन विश्वास यात्रा होगी। इसके साथ ही यात्रा का समापन भी हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव ने तो खोल दिए दरवाजे... क्या नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी?

    ये भी पढ़ें- खगड़िया सीट पर कौन मारेगा बाजी? नीतीश की 'पलटी' ने बदल दिया पूरा सियासी खेल, राजद-CPI ने भी ठोकी दावेदारी