Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया? DGP से मिले तेजस्वी, दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:53 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने पेपर लीक के विरोध में छात्रों पर पुलिस की कथित फायरिंग और लाठीचार्ज के मामले में डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने दोषी पुलिस ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात की।

    तेजस्वी यादव ने पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात की।

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने डीजीपी से मिलकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

    2. दोषी पुलिस अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

    3. कार्रवाई न होने पर राजद ने राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

    राज्य ब्यूरो,पटना। पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कथित फायरिंग और लाठीचार्ज को लेकर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात की।

    उन्होंने संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर अविलंब कार्रवाई की मांग की।

    तेजस्वी यादव ने इस संबंध में डीजीपी को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

    तेजस्वी ने उठाए फायरिंग और भीड़ नियंत्रण पर सवाल

    ज्ञापन में तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि छात्रों पर कथित रूप से एके-47 जैसे हथियारों से गोली चलाने की नौबत क्यों आई।

    उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गंभीर और अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी जांच की मांग की।

    उन्होंने यह भी सवाल किया कि भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ के प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया। उनके अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

    फायरिंग का आदेश देने वालों पर कार्रवाई की मांग

    तेजस्वी ने फायरिंग का आदेश देने वाले वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके।

    कानून-व्यवस्था सुधारने और पुलिस पर अंकुश की मांग

    राजद नेता ने बिहार की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिस प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

    कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि बिहार सरकार छात्रों पर गोली चलाने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विपक्ष की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- धांय-धांय चली गोली... पत्थर बरसे और मची भगदड़! NEET पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में बवाल