Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav ने कर ली 2025 की 'प्लानिंग'! मुकेश सहनी के साथ आते ही खोल दिए अपने पत्ते

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 06:56 PM (IST)

    मुकेश सहनी भी अब महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। उनके महागठबंधन में शामिल होते ही तेजस्वी की 2025 की प्लानिंग का पता लग गया। उन्होंने खुद मीडिया में अप ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav ने कर ली 2025 की 'प्लानिंग'! मुकेश सहनी को साथ लाकर दे दिया बड़ा संदेश
    Tejashwi Yadav ने कर ली 2025 की 'प्लानिंग'! मुकेश सहनी को साथ लाकर दे दिया बड़ा संदेश

    HighLights

    1. गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर संसदीय सीट लड़ेगी VIP
    2. तेजस्वी बोले- चार सौ का दावा होगा फेल, बिहार चटाएगा धूल

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुकेश सहनी की नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) महागठबंधन के बैनर तले तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में वीआइपी महागठबंधन में शामिल हो गई। राजद ने सहनी की पार्टी को अपने कोटे से लोकसभा की तीन सीटें देने का एलान भी कर दिया।

    राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने फैसला किया है कि वे बिहार में महागठबंधन का हिस्सा होंगे। उनके इस निर्णय का महागठबंधन स्वागत करता है और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहनी की पार्टी को गोपालगंज, मोतिहारी के साथ झंझारपुर सीट देने का एलान करता है।

    महागठबंधन में सीट बंटवारा, 2025 का प्लान सेट!

    तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे में राजद को 26, कांग्रेस को नौ, भाकपा माले को तीन और माकपा और भाकपा को एक-एक सीट दी गई है। राजद को मिली 26 सीटों में तीन सीटें वीआइपी को दी जा रही हैं। हमारा यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा।

    तेजस्वी ने कहा, "मुकेश सहनी के आने से महागठबंधन मजबूत होगा। सत्ता पक्ष चार सौ सीट जीतने का दावा कर रहा है बिहार की जनता धरती उन्हें धूल चटाएगी। बिहार से चौंकाने वाले परिणाम आएंगे"

    'तानाशाही लाने की तैयारी'

    उन्होंने कहा देश में क्या हो रहा है जनता देख रही है। देश में शांति, अमन और संविधान को खत्म कर तानाशाही लाने की तैयारी है। उन्होंने किसी माई के लाल में दम नहीं कि देश का संविधान बदल दे।

    खबरें और भी

    वहीं, मौके पर मौजूद मुकेश सहनी ने राजद का आभार व्यक्त कि और कहा कि हम लोग लालू प्रसाद की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा कि हमने जिस सरकार को बनाया उससे हमें बाहर कर दिया। हमारे विधायक तोड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि हमारी एक ही मांग है दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद को आरक्षण है तो फिर बिहार, झारखंड में क्यों नहीं।

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav को बड़ा झटका! पप्पू यादव के समर्थन में आए RJD के ये नेता, बोले- एक फोन कॉल पर...

    ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: पप्पू यादव के पंच पर ओवैसी का बड़ा दांव, अब फंसेगा I.N.D.I.A का गणित!