यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल, JDU-BJP की बढ़ाई टेंशन; किया 2020 के चुनाव का खुलासा
तेजस्वी यादव का दावा है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बन गई होती अगर बेईमानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की ...और पढ़ें

HighLights
- उप मुख्यमंत्री पर विजय सिन्हा पर जुबानी हमला, बरबाद करते हैं जनता के पैसे
- कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचे तेजस्वी, एनडीए सरकार साधा निशाना
संवाद सहयोगी, दरभंगा। Bihar Political News Today: पूर्व उप मुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि यदि बेईमानी नहीं हुई होती तो 2020 के विधानसभा चुनाव में ही महागठबंधन की सरकार बन गई होती। तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा के क्रम में गुरुवार को दरभंगा पहुंचने के बाद प्रेस से बात कर रहे थे। उनके इस दावे से बिहार में सियासी भूचाल आ गया है। सियासत तेज हो गई है।
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य के दर्जा की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन पूरी नहीं हो रही। अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है।
एनडीए बिहार की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि एनडीए वोट बिहार के मतदाता से लेगा, लेकिन यहां की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेगा। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद चल रहा है। इसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और बिहार के समस्त मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएंगे ।
मिथिलांचल को लेकर बोले तेजस्वी
तेजस्वी ने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है, नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आए, लेकिन हम कमजोर नहीं। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में लगी है।
खबरें और भी
अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है, उसके अनुसार बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। तेजस्वी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर भी निशाना साधा और कहा उनका दिमाग घुटने में है। जब से वे उप मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होने जनता का कोई काम नहीं किया।
अलबत्ता सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे बर्बाद करते रहते हैं। ये लोग बेकार की बातें कर जनता को सिर्फ दिग्भ्रमित करते हैं। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, मिशन फतह 2025 के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, विधायक ललित कुमार यादव भी मौजूद रहे।