यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'तेजस्वी यादव तुक्के पर राजनीति...', BJP और JDU ने कसा तंज, RJD नेता से पूछ लिया बड़ा सवाल
Tejashwi Yadav Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव की सारी सरगर्मी के बीच सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। भाजपा-जदयू और राजद के नेता एक-दूसरे पर हम ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव के आरोपों का भाजपा ने दिया जवाब
- जदयू ने भी लालू यादव का नाम लेकर साधा निशाना
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi : भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तुक्केबाजी कर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। वे बस शिगूफा छोड़ रहे हैं।
इनका पूरा कुनबा बिखर चुका है और ऐसे में ये चाहते हैं कि इनकी फिजूल बातों में कोई आ जाए। जबकि, सच्चाई यह है कि इनकी पूरी जमीन खिसक चुकी है।
अब तेजस्वी समझ लें कि वे जो सोच रहे, ऐसा होने वाला नहीं है। बिहार की जनता जागरूक है, वह जानती है कि लालू-राबड़ी सरकार में हर तरफ डर का माहौल था। खौफनाक जंगलराज था।
यहां के कई डाक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति पलायन कर गए थे। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बताएं कि 90 के दशक में युवाओं ने बिहार से पलायन क्यों किया?
वे बताएं कि शाम छह बजे के बाद घर से निकलने में डर क्यों लगता था? वे बताएं कि यहां अपहरण उद्योग था कि नहीं, दिनदहाड़े हत्या होती थी या नहीं?
तेजस्वी यादव कहते हैं कि अमीर और अमीर हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है। तो वे बताएं कि बिना कोई बिजेनस और बिना किसी उद्योग के आपके पास इतनी अकूत संपति कहां से आई? आपके उम्र के बिहार के युवा इतने अमीर तो नहीं हुए?
राजीव रंजन ने कहा- प्रवचन देने से तेजस्वी को लाभ नहीं होने वाला
जदयू (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की गोद में बैठकर प्रवचन देने से तेजस्वी यादव को कुछ लाभ नहीं होने वाला है।
लोकतंत्र को समझने के लिए राजद नेता (RJD Leader) को लोकतंत्र समझने की कोशिश करनी चाहिए। केवल लफ्फाजी से कब तक काम चलाएंगे?
राजीव रंजन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लोकतंत्र व संविधान के खतरे में होने की बात करते रहते हैं।
कभी कांग्रेस के आपातकाल की मार झेल चुके अपने बाबूजी से उन्हें यह पूछना चाहिए कि लोकतंत्र और संविधान जब खतरे में आता है तो सरकार का कहर आम जनों पर कैसे टूटता है।
राजीव रंजन ने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को जितना दिया है उतना कांग्रेस को देने का साहस नहीं।
यह भी पढ़ें