Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सरकार बनी तो लाइट की जरूरत नहीं, मोबाइल पर मिलेगी नौकरी की सूचना', तेजस्वी ने बिहार की जनता से किया वादा

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM (IST)

    तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो युवाओं को नौकरी की सूचना मोबाइल पर ही मिल जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि जब वे कह ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव ने सबको आर्थिक न्याय देने का भरोसा दिया। फाइल फोटो

    तेजस्वी यादव ने सबको आर्थिक न्याय देने का भरोसा दिया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तेजस्वी: सरकार बनी तो मोबाइल पर नौकरी

    2. युवाओं को रोजगार का वादा

    3. मोबाइल पर नौकरी की जानकारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे बिहार को बदलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सबको आर्थिक न्याय देना हमारी प्राथमिकता है। रविवार को अपने फेसबुक लाइव में तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 20 साल में जितना काम नहीं हुआ है, उससे अधिक काम 20 महीने में करके दिखा देंगे।

    उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि महागठबंधन को एक बार सरकार बनाने का मौका दें। बदलाव नजर आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से कहते है कि वे अपने मोबाइल की लाइट जलाएं। हमारी सरकार बनी तो मोबाइल की लाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल पर लोगों को नौकरी मिलने की सूचना दी जाएगी।

    हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी: तेजस्वी

    तेजस्वी ने कहा कि जब वे कहते हैं कि सभी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, उसका भाव यह है कि सरकार चलाने में राज्य के हर एक परिवार की भागीदारी होगी। हर एक घर के बाहर बिहार सरकार की तख्ती लगेगी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि बिहारियों के जितने सिर दूसरे राज्यों में नजर आते हैं, वह सिर राज्य के कल कारखानों से निकलते हुए नजर आएं।

    पलायन को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: तेजस्वी

    हमारी इच्छा है कि राज्य के लोग अपने परिवार के साथ अपने घरों में रहें। उन्हें रोजी रोजगार का अवसर घर के आसपास ही उपलब्ध हो जाए। वे नहीं चाहते हैं कि लोग परिवार से अलगाव की पीड़ा झेलें। उन्होंने कहा कि गरीबी, महंगाई और पलायन रोकना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। वह ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं, जिसमें लोगों को पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए राज्य के बाहर नहीं जाना पड़े।

    खबरें और भी

    विधानसभा चुनाव राज्य की जनता के पास अपनी और राज्य की तकदीर लिखने का एक अवसर है। तेजस्वी ने कहा कि नियोजित तरीके से उन्हें बदनाम किया जा रहा है। एक अवसर मिले तो वे बिहार को बदल कर दिखा देंगे।