Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मंदिर में घंटा बजाइए...', हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव, गिरिराज की चिट्ठी पर दिया जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 04:51 PM (IST)

    Tejashwi Yadav Reaction on Halal Certified Products यूपी की तरह बिहार में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स का मुद्दा गरमाने लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav : 'मंदिर में घंटा बजाइए...', हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर क्या बोल गए तेजस्वी यादव
    Tejashwi Yadav : 'मंदिर में घंटा बजाइए...', हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर क्या बोल गए तेजस्वी यादव

    डिजिटल डेस्क, पटना। यूपी के बाद बिहार में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स (Halal Certified Products) पर प्रतिबंध (Ban) का मामला जोर पकड़ने लगा है। इसे लेकर राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को चिट्ठी लिखने के बाद यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है।

    गुरुवार को गिरिराज सिंह के चिट्ठी लिखने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

    तेजस्वी बोले- नौकरी देने से पेट भरेगा

    दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं है। ये (भाजपा) तो हिंदू-मुसलमान करेंगे। यही तो फर्क हैं उनमें (भाजपा) और हम लोगों में। हम लोग गरीबी मिटाने की बात करते हैं। रोजगार देने की बात करते हैं। विकास की बात करते हैं।

    उन्होंने कहा कि ये लोग हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं। एक बात जान लें वो लोग (भाजपा), जनता का पेट है ना; नौकरी देने से भरेगा। विकास करने से भरेगा।

    ये नहीं कि हिंदू-मुसलमान करते रहिए, मंदिर में घंटा बजाईए.. इससे कुछ होने वाला नहीं है। इन लोगों की राजनीति आप देखिए ना।

    तेजस्वी ने सवाल किया कि नौकरी पाने के लिए यूपी के लोग बिहार आ रहे हैं कि नहीं? यूपी के लोग ही, जिनको नौकरी मिली है, वो क्या कह रहे हैं?

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के अपनी चिट्ठी में हलाल प्रोडक्ट्स को इस्लामिक आतंकवाद बताए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार उनकी है ना? उनकी सरकार में कितना आर्म मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है, उनको ये बताना चाहिए।

    गिरिराज सिंह की सीएम नीतीश को चिट्ठी

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लिख गई चिट्ठी में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्टस को बिहार में बैन करने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में हलाल कारोबार संविधान के खिलाफ और देशद्रोह है। उन्होंने बताया कि हलाल प्रमाणन संबंधित व्यवसायिक गतिविधि का आकार लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    यह भी पढ़ें : यूपी के बाद अब बिहार में 'हलाल सर्टिफाइड' प्रोडक्टस पर लग सकता है प्रतिबंध, BJP नेता ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र

    यह भी पढ़ें : बिहार के स्पेशल स्टेटस को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, तेजस्वी ने सीधे PM मोदी पर दागा सवाल- पुराने वादे को याद कराकर पूछी ये बात