Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'मैं किताब लिखूंगा...', नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी का सॉलिड जवाब, कहा- एक-एक चीज बताऊंगा

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 12:58 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार में दिए बयान पर अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने काफी ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
    तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान पर जवाब दिया है।
    2. नीतीश कुमार ने शनिवार को लालू परिवार पर हमला बोला था।

    एएनआई, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू यादव पर 'इतना बाल बच्चा' वाले बयान के बाद सियासी बवाल मच गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि वह नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं और सीएम अपने परिवार के लिए जो भी कहते हैं वह उनके लिए आशीर्वाद होगा।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से बिहार की जनता को कोई फायदा नहीं होता है।

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि "मैंने कल भी कहा था, हम नीतीश कुमार का पूरा सम्मान करते हैं। वह हमारे परिवार के लिए जो भी कहते हैं, हम इसे आशीर्वाद के रूप में देखते हैं लेकिन ये व्यक्तिगत बातें हैं और इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।

    तेजस्वी बोले- समय आने पर किताब लिखूंगा

    तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव चल रहा है और इन सब बातों पर बात करने से बिहार और देश के लोगों को कोई फायदा नहीं है, यह एक व्यक्तिगत मामला है। राजद नेता ने कहा कि समय आने पर वह एक किताब लिखेंगे और सब कुछ समझाएंगे।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि अब स्थिति यह है कि 4-5 लोगों ने हमारे चाचा (नीतीश कुमार) को हाईजैक कर लिया है, और समय आने पर मैं एक किताब लिखूंगा, इन सभी चीजों को समझाऊंगा। यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ऐसा कहा है।

    खबरें और भी

    मैं चाचा के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं: तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने 2020 के चुनाव में भी यही कहा था। मैं केवल प्रार्थना कर सकता हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वह खुशी से रहें. यह हमारी संस्कृति में नहीं है कि हम किसी ऐसे व्यक्ति से कुछ कहें जो हमारे लिए पितातुल्य हो।

    तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व नेता और कटिहार के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के रविवार को राजद में शामिल होने के बाद आयोजित की गई थी।

    नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया तब आई जब नीतीश ने शनिवार को पार्टी में नेतृत्व की कमान एक परिवार के सदस्य से दूसरे को दिए जाने को लेकर लालू प्रसाद पर ताना मारा और पूछा कि क्या किसी को इतने सारे बच्चे पैदा करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'बीजेपी को पहले दिन ही...', तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- ब्लॉक लेवल से मिली है जानकारी

    Pappu Yadav: 'मेरी औकात नहीं है कि मैं...', अब पप्पू यादव ने फोड़ा सियासी बम, तेजस्वी यादव पर बुरी तरह भड़के