विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav ने लोकसभा चुनाव के बीच बनाया नया रिकॉर्ड, PM Modi और Nitish Kumar से थी टक्कर!

Published: Thu, 23 May 2024 02:01 PM (IST)

Tejashwi Yadav News बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने चार अप्रैल से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था। एक हेलीकॉप्टर में ...और पढ़ें

तेजस्वी का 50 दिनों में दो सौ से अधिक सभाओं को रिकॉर्ड। (फाइल फोटो)
तेजस्वी का 50 दिनों में दो सौ से अधिक सभाओं को रिकॉर्ड। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने चार अप्रैल से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था।
  2. चुनाव मैदान में तेजस्वी के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोर्चा संभाला हुआ था।

राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav News चुनावों की लंबी प्रक्रिया करीब-करीब पटाक्षेप की ओर बढ़ रही है। 25 मई को छठे और एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद करीब तीन महीने लंबा चला चुनाव समाप्त हो जाएगा। बिहार के मतदाताओं ने इस चुनाव में कई नई चीजें महसूस की।

लोगों ने प्रधानमंत्री को करीब से देखा, सुना तो वहीं एक लंबे अंतराल के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी रू-ब-रू हुए। वहीं, बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने भी अपनी तमाम शारीरिक परेशानियों के बीच दो सौ से अधिक चुनावी सभाएं करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

मैदान में पीएम, सीएम समेत बड़े नेता, दूसरी ओर तेजस्वी अकेले

बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने चार अप्रैल से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था। एक हेलीकॉप्टर में सवार होकर तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी लगातार बिहार के प्रत्येक जिले के एक-एक प्रखंड और पंचायत में पहुंचे और चुनावी रैलियां, सभाएं कर अपने मतदाताओं से संवाद बनाया और उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित किया।

चुनाव मैदान पर उनके सामने एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शरमा जैसे राजनीति के दिग्गजों ने मोर्चा संभाला हुआ था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी जैसे दिग्गजों मैदान में डटे रहे। लेकिन, दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाल रखा था।

कमर और रीढ़ दर्द के बाद भी नहीं रोकी कोई चुनावी सभा

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू होने के कुछ समय के बाद ही नेता प्रतिपक्ष को कमर और रीढ़ के दर्द ने परेशान करना शुरू कर दिया। लेकिन, वे रुके नहीं। खुद एक दिन अस्पताल पहुंचे, एमआरआइ कराने के बाद शारीरिक दिक्कतों को समझा और कमर में मेडिकल बेल्ट पहन प्रचार में जुटे रहे।

सहयोगियों का सहारा लेकर हेलीकाप्टर से बाहर आते, मंच तक सहारा लेकर पहुंचते और कुर्सी पर बैठ सभा को संबोधित करते रहे। इसी अवस्था में प्रत्येक दिन वे चार से सात तक चुनावी सभाएं करते रहे। करीब 50 दिनों की अवधि में तेजस्वी यादव ने दो सौ पांच रिकार्ड सभाएं की।

गुरुवार को तेजस्वी और सहनी ने काटा केक, मनाई खुशी

गुरुवार को तेजस्वी एक बार फिर मुकेश सहनी के साथ चुनावी सभाओं के लिए निकले। गुरुवार को उनकी छह सभाएं होनी है। इससे पहले हेलीकॉप्टर में बैठे तेजस्वी को सहनी ने दो सौ सभाएं पूरी होने की याद दिलाई और कहा कि इस मौके पर वे खुशी मनाना चाहते हैं। सहनी तेजस्वी के लिए केक लेकर आए थे। इस केक को दोनों नेताओं ने काटा और खुशियां मनाई।

इस दौरान तेजस्वी ने कहा जनता ने उन्हें अपार प्यार और समर्थन दिया। कड़ी धूप में भी युवा, महिलाएं, बुजुर्ग घंटों उन्हें सुनने के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा यह चुनाव जनता के अपार समर्थन और प्यार के लिए हमेशा याद रहेगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'तेजस्वी जिस विभाग के मंत्री थे...', नीतीश के इस खास मंत्री ने बताई अंदर की बात; सियासी हलचल तेज

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav : तेजस्वी ने अब आदिवासियों से कर दिया बड़ा वादा, इन चीजों में मिलेगा अधिकार; कहा- सरकार बनी तो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।