Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'किसका पायजामा कितना लंबा है...', RJD ने फ्लोर टेस्ट से पहले भरी हुंकार, नीतीश कुमार को दे दी चुनौती

    By Sunil Raj Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:24 PM (IST)

    Bihar News बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है। ऐसे में अभी से ही राजनीति तेज हो गई है। जेडीयू और आरजेडी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
    तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच बढ़ी सियासी तकरार
    2. जेडीयू ने आरजेडी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।
    3. आरजेडी ने भी नीतीश कुमार की पार्टी पर जोरदार पलटवार किया है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News: बिहार में जदयू-भाजपा की सरकार बनने के बाद से राजद, एनडीए सरकार पर लगातार हमलावर है। 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में नई सरकार का शक्ति परीक्षण होना है।

    सरकार से बाहर होने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कह चुके हैं कि खेल होना अभी बाकी है। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राजद कोई बड़ा खेल करने की तैयारी में है। हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

    जदयू ने लगाया आरजेडी पर प्रलोभन देने का आरोप

    विधायकों को प्रलोभन दिए जाने की अफवाहें भी जोर पकड़ रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप और इन्हीं कयासों के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को राजद (RJD) पर जदयू विधायक को प्रलोभन देने का आरोप लगाया। जिसकी जानकारी पार्टी को है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इधर-उधर करने में लगे हैं उनकी पहचान हो गई है। ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

    किसका पायजामा कितना लंबा सब बढ़िया से जानता है: आरजेडी

    जदयू (JDU) नेता के इस आरोप के बाद राजद ने पलटवार किया है। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि लालू यादव की यह पार्टी किसी से डरती नहीं है। इसलिए हमें बंदरघुड़की देने की कोशिश ना की जाए। किसका पायजामा कितना लंबा है राजद इसे बढ़िया से जानता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि राजद के विधायकों को तोड़ने के लिए जदयू और भाजपा ने क्या साजिशें रची थी।

    तोड़ना-खरीदना भाजपा-जदयू की पुरानी परंपरा

    Bihar News: आरजेडी नेता ने कहा कि तोड़ना और खरीदना भाजपा-जदयू की पुरानी परंपरा है, राजद जोड़ना जानती है, तोड़ना नहीं। उन्होंने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। जिन्हें खुद तोड़ने में महारथ हासिल है वह हमारी पार्टी पर इल्जाम लगा रहे हैं। यह लोग गए थे झारखंड खरीदने, कैसे मुंह की खानी पड़ी।

    खबरें और भी

    दिल्ली में ये लोग किस तरह से काम कर रहे हैं जो कि खुल कर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जितनी जांच एजेंसियां कर रही हैं वह खुद से कर रही है क्या? नहीं, कौन है इनके पीछे यह सबको पता है।

    यह भी पढ़ें

    Manish Kashyap: 'केके पाठक जी हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आपमें दम है तो...', मनीष कश्यप ने दे दिया बड़ा चैलेंज

    Begusarai News : प्रसव पीड़ा के बाद इंटर की परीक्षार्थी ने दिया बच्ची को जन्म, फिर उठाया गया ये कदम