Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ED की कार्रवाई पर बोले तेजस्वी: गिरिराज सिंह के घर से जितना रुपया मिला था, उतना भी 24 ठिकानों से नहीं मिला

    By Arun AsheshEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 09:44 AM (IST)

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अदाणी मामले से सबका ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को हमारे प ...और पढ़ें

    साजिशों से लड़ने के लिए हम तैयार: तेजस्वी
    साजिशों से लड़ने के लिए हम तैयार: तेजस्वी

    राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह भाजपा और केंद्र सरकार की साजिशों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा अदाणी मामले से सबका ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को हमारे पीछे लगा रही है।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से कुछ नहीं होगा, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। भाजपाइयों के झूठ, अफवाह और फर्जी राजनीतिक मुकदमों से लड़ने के लिए जिगर चाहिए। हमारे पास राजनीतिक जमीन, जिगर और जमीर है। आपके पास छलबल और धनबल है तो हमारे पास जनबल है।

    तेजस्वी बोले- हम हैं असली समाजवादी

    तेजस्वी यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के पास राज्य में राजनीतिक जमीन, चेहरा और वोट नहीं है। इसलिए वो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे है। हम फर्जी इंटायर पॉलिटिकल साइंस वाले नहीं हैं। रियल पब्लिक साइंस वाले समाजवादी लोग हैं, जिस दिन हमारी सरकार बनी, हमने कह दिया था कि अब उनकी छापेमारी चलेगी।

    पूर्णिया रैली से उड़ गई भाजपा की नींद

    तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की पूर्णिया रैली के बाद से भाजपा की नींद हराम हो चुकी है। उसके बाद ही हमसे जुड़ी 24 जगहों पर छापेमारी की गई। अकेले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर पर जितना रुपया बरामद हुआ था, उतना भी 24 स्थानों पर नहीं मिला। कर्नाटक के भाजपा विधायक के घर आठ करोड़ रुपये मिले। आयकर, सीबीआई और इडी की टीम अभी तक वहां नहीं पहुंची है।

    खबरें और भी

    तेजस्वी ने कहा कि घर में मां-बहन, बेटी मंगलसूत्र, कंगन एवं अन्य आभूषण नहीं पहनती हैं क्या? मेरी जिन बहनों के घर छापेमारी हुई, उनकी शादी आज से 12-15 साल पहले हुई है। उनके घरों में प्रयोग किए गए आभूषणों की फोटो मीडिया को दे रहे है। अपनी मां-बहनों और बेटियों के साथ भी ये लोग ऐसा ही करते है क्या?