यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'भाजपा युवाओं को तलवार दे रही और हम कलम', डिप्टी CM तेजस्वी यादव का BJP पर करारा प्रहार
जापान से बुधवार को लौटे तेजस्वी यादव ने भाजपा पर करार प्रहार किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को तलवार दी है और हमने कलम दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति में श्रेय लेने के लिए कोई होड़ नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार चल रही है। सरकार जनता के किए गए वायदे पूरी कर रही है। यह खुशी की बात है।
जापान से नई दिल्ली लौटे तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वे उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान असली मुद्दे से हटाने के लिए भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर रही है।
'यह राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है'
उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरी के नाम पर युवाओं-बेरोजगारों के साथ छल किया। वहीं, महागठबंधन सरकार अपने वायदे पूरे कर रही है। यह राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि मात्र छह महीने के भीतर एक लाख 20 हजार युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है।
'स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी बहाली'
तेजस्वी यादव ने कहा कि शिक्षकों के और सवा लाख पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू है। इससे पहले बिहार पुलिस में 70 हजार युवाओं को नौकरी दी गई। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में भी बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी।
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा, "भाजपा युवाओं को तलवार दे रही है, हम कलम दे रहे हैं। भाजपा को कुछ बोलना है। बोलने के लिए उसके पास कुछ है नहीं। इसलिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा रही है। भाजपा इस सच को नकार नहीं सकती है कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर नौकरियां दे रही है।"