Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: भारतीय टीम को पाकिस्तान जाना चाहिए या नहीं? तेजस्वी ने दिया ऐसा जवाब; PM Modi का भी लिया नाम

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 08:46 AM (IST)

    Bihar Politics पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को लेकर तेजस्वी यादव ने काफी हैरान करने वाला जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है भा ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव का जागा पाकिस्तान प्रेम (जागरण)
    तेजस्वी यादव का जागा पाकिस्तान प्रेम (जागरण)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने की भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की पैरवी
    2. तेजस्वी ने क्रिकेट को राजनीति में नहीं घसीटने की सलाह दी है

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) और पाकिस्तानी क्रिेकेट बोर्ड के विवाद के कारण चैंपियंस ट्राफी का शिड्यूल अब तक तय नहीं हो पाया है। दरअसल, भारत सरकार ने तय किया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेगी।

    भारतीय खिलाड़ियों को जज्बे के साथ पाकिस्तान जाना चाहिए

    सरकार के इस रुख को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सही नहीं मानते। उनका स्पष्ट कहना है कि खेल में राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए। जीत के जज्बे के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सरकार पर कटाक्ष भी किया है। कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरयानी खाने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्यों नहीं जा सकती।

    उल्लेखनीय है कि 2015 नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। तेजस्वी उसे ही बिरयानी से जोड़कर कटाक्ष कर रहे। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेटर हुआ करते थे। गुरुवार को झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पटना लौटने के बाद वे मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उनसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के खेलने के लिए पाकिस्तान जाने पर आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेटरों का पाकिस्तान जाना बिल्कुल ठीक है।

    खेल में राजनीति को मिलाना सही नहीं: तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। खेलों में राजनीति को मिलाना सही नहीं है। यह अच्छा होगा कि भारतीय टीम वहां जाएं। दूसरी टीमों को भारत आना चाहिए। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि क्या हर कोई ओलिंपिक में भाग नहीं लेता? स्मरण रहे कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि बीसीसीआइ भारतीय टीम के विदेशी दौरों के लिए पूरी तरह भारत सरकार के निर्णय को मान्यता देगी। सरकार ने सहमति नहीं दी है।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान में होने जा रहा चैंपियंस ट्रॉफी

    बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट 19 फरवरी 2025 को पाकिस्तान में शुरू होने जा रहा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा।। हालांकि, भारतीय टीम के जाने पर अभी भी संशय बना हुआ है। इस बात की पूरी संभावना लगाई जा रही है कि भारत अपने मैच दुबई या शारजाह में खेल सकता है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: क्या बिहार में फिर खेला होने वाला है? तेजस्वी यादव के बयान से सियासी अटकलें तेज

    Bihar Politics: जगदानंद सिंह को लेकर अटकलें तेज, छोड़ सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष का पद; ये वजह आ रही सामने