Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजस्वी यादव की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को खरी-खरी, रामचरितमानस से जुड़े ताजा विवाद पर दी पहली प्रतिक्रिया

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 08:38 PM (IST)

    Tejashwi Yadav बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने रामचरितमानस से जुड़े ताज ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को खरी-खरी, रामचरितमानस से जुड़े ताजा विवाद पर दी पहली प्रतिक्रिया
    तेजस्वी यादव की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को खरी-खरी, रामचरितमानस से जुड़े ताजा विवाद पर दी पहली प्रतिक्रिया

    Tejashwi Yadav Reaction On Ramcharitmanas Controversy : एएनआई, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने रामचरितमानस से जुड़े ताजा विवाद (ramcharitmanas controversy) पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री जी को अपने विभागों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग संविधान में विश्वास रखते हैं और संविधान में सभी धर्मों का सम्मान है, तो हम हमेशा लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

    मंत्री जी को अपने विभागों पर ध्यान देना चाहिए : तेजस्वी

    उन्होंने कहा कि मंत्री जी को अपने विभागों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए... नकारात्मक बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए बल्कि सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए.... तो हमें लगता है कि उन्हें ये सब बातें नहीं करनी चाहिए।

    इस दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने यह भी कहा कि मीडिया में सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए। शिक्षा विभाग में देश भर में इतनी ज्यादा बहाली नहीं निकाली गईं, नौकरी नहीं दी गईं, इस पर तो चर्चा नहीं हो रही है। तेजस्वी यादव ने सवाल करते हुए कहा कि ये क्यों नहीं हो रहा?

    यह भी पढ़ें : क्‍या लोकसभा चुनाव में 'लालटेन' बटोरेगी वोट? लालू ने बेटे को बताया 'नया बिहार' तो अब तेजस्‍वी ने दिया यह नारा

    सारे शिक्षक स्कूल जाने लगे हैं। इस पर भी चर्चा नहीं हो रही है। इन विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। अलग-अलग प्रवचन देने के लिए भाई... लोगों के लिए क्या अच्छा है क्या बुरा है। जब सभी को शिक्षा मिलेगी तो वो खुद ही तय कर लेंगे कि किसके लिए क्या गलत है क्या सही है।

    खबरें और भी

    ये तो एक व्यक्तिगत लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ सवाल है। हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हमें लगता है कि ऐसी बातों में उनको बात नहीं करनी चाहिए। इस सबको इग्नोर करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : 'नया बिहार' कह बेटे तेजस्‍वी का कद बढ़ाने में जुटे लालू यादव, मां राबड़ी देवी बोलीं- ले लअ सेल्‍फी, ठीक से ले

    बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर (Chandrashekhar) के कथित 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है' (Ramcharitmanas Controversy) वाले बयान से प्रदेश में सियासी माहौल को गर्म और बयानबाजी को तेज कर दिया है।

    यह भी पढ़ें : 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड...', शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भूले CM नीतीश की नसीहत; फ‍िर दिया विवाद‍ित बयान