Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लालू-तेजस्वी पहली बार गाजियाबाद में दे रहे भोज, ममता-राहुल और अखिलेश को न्योते की Inside Story

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:38 PM (IST)

    Iraj Birthday: तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में मनाया जा रहा है, जिसमें लालू परिवार के साथ कई बड़े विपक्षी नेता शामिल ...और पढ़ें

    पोते के साथ लालू यादव। (सोशल मीडिया)

    पोते के साथ लालू यादव। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में।

    2. तेजस्वी यादव के बेटे का भव्य समारोह आयोजित।

    3. राहुल, अखिलेश, केजरीवाल जैसे बड़े नेता होंगे शामिल।

    डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन इस बार बेहद खास होने जा रहा है। इस पहले बर्थडे का जश्न मनाने के लिए पूरा लालू परिवार इस समय गाजियाबाद में इकट्ठा हो रहा है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव के बेटे का यह पहला जन्मदिन गाजियाबाद में मनाया जाएगा। गाजियाबाद में लालू यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव और दामाद राहुल यादव का निवास है।

    राहुल यादव खुद समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं और उनके पिता जितेंद्र यादव सपा के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं।

    बेटे के इस खास दिन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए तेजस्वी यादव रविवार को ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने पिछले साल 27 मई को कोलकाता के एक अस्पताल में इराज को जन्म दिया था।

    27 मई को पुत्र इराज की जन्मतिथि है, जिसके उपलक्ष्य में गाजियाबाद में तेजस्वी पार्टी करेंगे। माता-पिता (लालू प्रसाद व राबड़ी देवी) के साथ वे रविवार को दिल्ली गए।

    सोमवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव व बीनू यादव और प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन भी दिल्ली जाएंगे।

    बड़े राजनेताओं का हो सकता है महाजुटान

    गाजियाबाद में इराज के जन्मदिन को लेकर तैयारियां काफी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पारिवारिक समारोह के बहाने राजनीति के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आ सकते हैं।

    पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार ने इस मांगलिक अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    चुनावी हार के बाद पहला पारिवारिक उत्सव

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली शिकस्त के बाद लालू परिवार के लिए यह पहला बड़ा और खुशनुमा मौका है।

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पोते के जन्मदिन के इस पारिवारिक आयोजन के जरिए लालू प्रसाद यादव विपक्षी नेताओं को एक साथ लाकर अनौपचारिक रूप से अपनी सियासी एकजुटता और ताकत का संदेश भी दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'हरे गमछे' पर बिहार में सियासी घमासान, CM सम्राट चौधरी के बयान पर तेजस्वी का तीखा पलटवार