Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'राम नाम सत्य है...', दुबई में बैठे तेजस्वी ने नीतीश कुमार की बढ़ाई टेंशन

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 11:15 AM (IST)

    Tejashwi Yadav on Nitish Kumar बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरने का सिलसिला जारी रखा है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (जागरण)
    तेजस्वी यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (जागरण)

    HighLights

    1. हाल में घटी 143 घटनाओं की सूची की जारी
    2. तेजस्वी ने कहा कि राम नाम सत्य सुशासन का है तथ्य

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: विपक्ष का मानना है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बेताहाशा बढ़ी है। प्रतिदिन राज्य के किसी न किसी हिस्से में अपराध की कोई न कोई वारदात हो रही है। बढ़ते अपराध को लेकर राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय से सरकार को घेरते रहे हैं। वे फिलहाल परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां बिता रहे हैं। लेकिन वह सरकार की घेराबंदी का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

    राम नाम सत्य लिखकर नीतीश सरकार को घेरा

    गुरुवार को उनके एक्स हैंडल पर फिर अपराध की 143 घटनाओं की सूची जारी हुई है। तेजस्वी यादव ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि बिहार में अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि राम नाम सत्य, सुशासन का है तथ्य और अपराधियों का अर्घ्य।

    इसके साथ ही उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से मुजफ्फरपुर, मुंगेर, बेगूसराय, पटना समेत अन्य जिलों में घटित घटनाओं की पूरी सूची भी जारी की है। नेता प्रतिपक्ष ने पोस्ट में लिखा कि अब यह मत कहना कि बिहार में जंगलराज है नहीं तो कयामत आ जाएगी।

    तेजस्वी ने गिनवाई क्राइम की पूरी लिस्ट

    1. बेगूसराय में बुजुर्ग की हत्या

    2. मधुबनी: पूजा देखने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

    3. पटना: बिहटा में मछली पकड़ने गए युवक की गोली मार हत्या

    4. पश्चिमी चंपारण में युवक की हत्या

    5. अरवल में माले नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या

    6. पटना में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या

    7. रोहतास में सरपंच की हत्या

    8. सासाराम: पत्थर से कूच युवक की बेहरमी से हत्या

    9. पटना में गला रेत कर महिला की हत्या

    10. समस्तीपुर: मुखिया संघ के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

    11. शेखपुरा में शख्स की बेरहमी से हत्या

    12. सीतामढ़ी में किन्नर की हत्या

    13. गोलीबारी में युवती की हत्या

    14. पटना में घर से लापता बच्चे की हत्या

    15. मोतिहारी में नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या

    16. खगड़िया: महिला की बेरहमी से हत्या

    17. जमुई में एक महिला की हत्या

    18. मुंगेर: घर बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या

    19. सहरसा में पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या

    20. बांका: घर के बाहर शख्स की बेरहमी से हत्या

    21. मधेपुरा में महिला का सिर काट कर हत्या

    22. मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

    23. पटना: AIIMS के पास व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

    24. जमुई: बाइक सवार युवक की दिनदहाड़े हत्या

    25. जमुई में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या

    26. वैशाली: युवक की गोली मारकर की हत्या

    27. आरा में महिला और 2 मासूम बच्चों की हत्या

    28. सीवान: दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या

    29. आरा में गोली मार एक की हत्या

    30. पटना में भाजपा नेता की हत्या

    31. मधुबनी: बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

    32. कटिहार में 2 लोगों की संदिग्ध हत्या

    33. कटिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या

    34: छपरा में एक महीने के मासूम की हत्या

    35. बेगूसराय: बकरी चोरी के आरोप में युवक की हत्या

    36. सुपौल: नहर में शव मिला, युवक की हत्या

    37. मोतिहारी: घर से लापता युवक की हत्या

    38. जमुई में युवक की पीट पीटकर हत्या

    39. बेगूसराय: मासूम की गला काटकर हत्या

    40. कैमूर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की हत्या

    41. गया में वृद्ध की पीटकर हत्या

    42. पटना में युवक की हत्या कर बंद बोरे में शव फेंका

    43. बेतिया में महिला की गोली मारकर हत्या

    44. मुजफ्फरपुर में बीए की छात्रा की हत्या

    45. गया में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद की हत्या

    46.पटना: मसौढ़ में युवक को चाकू से गोदा फिर गोली मार हत्या

    47. मुंगेर:तारापुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या

    48. पटना:शाहजहांपुर क्षेत्र में युवक की गोली मार हत्या

    49. वैशाली: पातेपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

    50. गया में गर्भवती महिला की हत्या

    51. मोतिहारी में किसान की धारदार हथियार से हत्या

    52. सासाराम में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

    53. मधेपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

    54. सीतामढ़ी में युवक की चाकू गोद कर हत्या

    55. मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में गोली मारकर हत्या

    56. पटना में ट्रेन से फेंक कर युवक की हत्या

    57. मुंगेर: NH 80 पर युवक की गोली मारकर हत्या

    58. नवादा में निजी फाइनेंस कर्मी को मारी गोली

    59. पटना में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोलियाँ

    60. आरा में बदमाशों ने किसान को मारी गोली

    61. भागलपुर में BJP नेता पर बम से हमला

    62. पटना: सब्जी मंडी में शख्स को मारी गोली

    63. बेगूसराय: बदमाशों ने युवक को मारी गोली

    64. सुपौल में बर्तन कारोबारी को मारी गोली

    65. मुंगेर: घर के बाहर बैठे शख्स को मारी गोली

    66. मधुबनी: अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

    67. कैमूर: टेंट हाउस मालिक को मारी गोली

    68. सीतामढ़ी में युवक को मारी गोली

    69. आरा में पूर्व उप मुखिया को मारी गोली

    70. गोपालगंज में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

    71. बेगूसराय: स्कूटी सवार युवक को मारी गोली

    72. पटना में सब्जी विक्रेता को मारी गोली

    73. मोतिहारी के मेहसी में युवक को गोली मारी

    74. जमुई के खैरा में युवक को मारी गोली

    75. जमुई: पुलिस पर हमला,थानेदार समेत 2 जवान घायल

    76. कटिहार: पुलिस पर हमला,थानेदार समेत जवान घायल

    77. नालंदा: पुलिस पर हमला,थानेदार समेत जवान घायल

    78. अररिया: महिला दारोगा के चेहरे पर मारा तीर

    79. नालंदा में चाकूबाजी

    80. कटिहार में छात्र को बेरहमी से पीटा

    81. पटना के बाढ़ में महिला पर जानलेवा हमला

    82. बेगूसराय: नाबालिक बच्चे के साथ बर्बरता

    83. सहरसा में पुलिसकर्मियों ने की मिस्त्री के साथ बर्बरता

    84. शेखपुरा: दो भाईयों को पीट-पीटकर किया अधमरा

    85. मोतिहारी: शोरुम मालिक को चाकुओं से गोद

    86. रोहतास में ताबड़तोड़ फायरिंग

    87. मुजफ्फरपुर में कोचिंग सेंटर में फायरिंग

    Mukesh Sahani: विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी का बड़ा एलान, सियासी पारा हाई, इस पार्टी की बढ़ा दी टेंशन

    Bhagalpur Airport: भागलपुर में नए हवाई अड्डा के लिए 3 जगह देखी गई जमीन, जल्द ही पहुंचेगी सरकार की टीम

    खबरें और भी