यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: 'गुजरात को हीरे, बिहार को कीड़े क्यों', मोदी सरकार पर किस लिए भड़के तेजस्वी यादव
Bihar Politics बिहार में खेल के लिए कम मदद मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर भेदभाव का आरोप ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव का लगाया आरोप
- खेल के मद में कम मदद करने पर तेजस्वी यादव बुरी तरह भड़क गए
- तेजस्वी यादव ने पीएम पर गुजरात को प्रमोट करने का आरोप लगाया
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News: खेलों के विकास के लिए बिहार को मिली मदद पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात को हीरे और बिहार को कीड़े, ऐसा क्यों?
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट डाल कर कहा कि 17 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संदर्भ में मोदी सरकार के सामने मुंह नहीं खोल पाए और न ही खोल पाएंगे।
गुजरात को 606 करोड़ लेकिन बिहार को केवल 20 करोड़ क्यों?
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार की हकमारी की हो तो राष्ट्रीय जनता दल के नेता किसी से डरते नहीं वे आवाज उठाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी पोस्ट में बताया है कि छह करोड़ की आबादी गुजरात को खेलो इंडिया के तहत खेलों के बुनियादी विकास के लिए 606.4 करोड़ रुपये दिए जबकि 13 करोड़ से अधिक आबादी वाले बिहार को मात्र 20 करोड़।
मोदी सरकार केवल गुजरात को क्यों प्रमोट करती है?
सबसे ज्यादा पदक लाने वाले हरियाणा को 66.59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वीडियो पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष ने कहा आखिर क्यों केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ गुजरात को प्रमोट करती है। देश के बाहर से जब भी कोई बड़ा नेता अपने देश आता है तो नरेन्द्र मोदी उसे गुजरात ले जाना नहीं भूलते हैं।
अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति, जापान के प्रधानमंत्री समेत कई राष्ट्राध्यक्षों को वे गुजरात ले जाना नहीं भूले। लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से बिहार और झारखंड जैसे राज्यों की उपेक्षा की गई। केंद्र की मोदी सरकार में अकेले गुजरात से छह मंत्री हैं। जबकि 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार से महज आठ मंत्री।