यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: 'पीएम कहेंगे चुपचाप पुल गिरते देखो नहीं तो....', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल, अब क्या करेगी BJP?
Bihar Politics बिहार में लगातार 3 पुल गिरने के बाद अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने पीएम नरें ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजनधारी कहेंगे पुल खुदकुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे हैं।
- तेजस्वी ने कहा कि पीएम कहेंगे, भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: बिहार में पुल-पुलिया गिरने की घटनाओं में अचानक तेजी आई है। बीते कुछ दिनों में कई पुल गिरने की घटनाएं हो चुकी है। रविवार को मोतिहारी में भी एक छोटी पुलिया अचानक ध्वस्त हो गई। पुल गिरने की घटनाओं को बढ़ता देख पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में पुल गिरे भ्रष्टाचार के गुल खिले।
डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल खुदकुशी कर रहा है
उन्होंने कहा कि 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उप मुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल खुदक़ुशी कर रहा है या चूहे पुल कुतर रहे है।
पीएम कहेंगे चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो...
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कहेंगे, भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा। पुल गिरना एक्ट ऑफ़ गॉड है। ये मोदी की गारंटी से भी बड़ी गारंटी वाले पुल थे लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे कंक्रीट के पुल की क्या मजाल?
मुख्यमंत्री कहेंगे कि, पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे है। जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जांच कराएंगे।