Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिना हड्डी की जुबान है, कुछ भी बोल सकते हैं...'; PM Modi की बिहार यात्रा पर Tejashwi Yadav का तंज

    Updated: Mon, 20 May 2024 08:49 PM (IST)

    Tejashwi Yadav On Modi नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री 11वीं बार बिहार आए। बिहार की जनता को जो वादे किए उस पर क्यों नहीं कुछ बोलते। 40 में 39 सा ...और पढ़ें

    'बिना हड्डी की जुबान है, कुछ भी बोल सकते हैं...'; PM Modi की बिहार यात्रा पर Tejashwi Yadav का तंज
    'बिना हड्डी की जुबान है, कुछ भी बोल सकते हैं...'; PM Modi की बिहार यात्रा पर Tejashwi Yadav का तंज

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार यात्रा के बीच प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री अपने 10 वर्ष के शासनकाल पर कुछ नहीं बोलते। बिना हड्डी की जुबान है, कुछ भी बोल सकते हैं। बिहार आकर बिहार के बारे में नकारात्मक बोलना ही इनका एक सूत्री एजेंडा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री 11वीं बार बिहार आए। बिहार की जनता को जो वादे किए उस पर क्यों नहीं कुछ बोलते। 40 में 39 सांसद देने वाले बिहारवासियों को बताएं बिहार के विकास की क्या योजना है?

    'आप बिहारियों की तौहीन करते हैं क्या?'

    उन्होंने आगे कहा, बिहारवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं को केवल पांच किलो अनाज में ही क्यों तौलते हैं? देश के सबसे प्रतिभाशाली और मेहनती लोग बिहार के ही है। ऐसी बात कर आप बिहारियों की तौहीन करते हैं क्या?

    तेजस्वी ने पीएम को याद दिलायी बुलेट ट्रेन

    तेजस्वी ने कहा पीएम को शायद याद ना हो किंतु आदर्श गंगा योजना, नमामि गंगे, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बुलेट ट्रेन, जैसी सभी योजनाएं और वादे धराशायी क्यों पड़े हैं? प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार के वादे के बावजूद आपके कार्यकाल में नौकरी और रोजगार की स्थिति बद से बदतर क्यों हो गई?

    उन्होंने कहा कि चुनावों में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे जनता को कचोट रहे हैं। पर समस्याओं पर बोलने के बजाय हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, हिंदुस्तान-पाकिस्तान, संप त्ति-मंगलसूत्र जैसी बचकानी बातें कर के देश की कौन सी समस्या का समाधान कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: 'लालू यादव ने अपनी दोनों बेटियों को...', गुस्से-गुस्से में ये क्या बोल गए सम्राट चौधरी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'पांचवे चरण के मतदान में ध्वस्त हो गए एनडीए के समीकरण', राष्ट्रीय जनता दल का दावा