Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में एक टिकट पर दो-दो खेल, भाजपा और महागठबंधन दोनों ने कर दिया है गेम

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:20 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार विधान परिषद का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। पति-पत्नी और जाति का कार्ड खेला गया है। बताया जा रहा है कि एक टिकट पर दो-दो खेल ...और पढ़ें

    भाजपा और महागठबंधन ने बिहार विधान परिषद चुनाव में ठोक बजाकर टिकट दिया गया (जागरण)
    भाजपा और महागठबंधन ने बिहार विधान परिषद चुनाव में ठोक बजाकर टिकट दिया गया (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में एमएलसी चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
    2. भाजपा और महागठबंधन ने इस बार सोच समझकर उम्मीदवार उतारा है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: हरेक उम्मीदवार की जाति जानने के लिए बेचैन लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा और महागठबंधन ने एक टिकट पर दो-दो खेल दिखा दिया। राजद की दो और भाजपा की एक महिला उम्मीदवार की अंतरजातीय शादी हुई है। इस बार टिकट पर फैसला लेने में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी अहम भूमिका निभाई है।

    चाहे तो इनके पतियों की जाति के लोग भी गर्व कर सकते हैं। विधायकों के वोट से भरी जाने वाली विधान परिषद की 11 सीटों के लिए अभी निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन 11 मार्च तक है।दलीय उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं।

    महागठबंधन के उम्मीदवारों की सूची में दो महिलाएं हैं। भाकपा माले की शशि यादव छात्र राजनीति से जुड़ी रही हैं। उन्हीं दिनों उनकी शादी धीरेंद्र झा से हुई। झा उस समय आल बिहार स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव थे। अभी माले की नेतृत्वकारी टीम के हिस्सा हैं।

    राजद की उर्मिला ठाकुर अति पिछड़ी नाई जाति की हैं। इनके पति अशोक यादव हैं। दोनों लंबे समय से राजद से जुड़े हुए हैं। भाजपा की अनामिका सिंह राजपूत जाति की हैं। इनके पति डा. प्रवीण कुमार हैं। ये कुर्मी जाति के हैं। हाई टेक अस्पताल समूह इन्हीं के स्वामित्व में चल रहा है।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनाव में मिल सकता है फायदा

    एमएलसी में जातिय समीकरण बिठाने से दोनों पार्टी को लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है। पति की अलग जाति और पत्नी की अलग जाति दोनों गठबंधन को वोट बैंक को साधने में मदद करेगी।

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: बिहार सरकार में 'लूट' का सबसे बड़ा डिपार्टमेंट कौन है? प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, भड़केगी JDU

    Bihar Politics: भाजपा के इस आखिरी 'दांव' में फंस सकती है RJD, लालू का MY भी हो सकता है फेल; शाह करेंगे खेला