Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav को चाहिए 'फैमिली टाइम', Wife Rajshree और बेटी के साथ जाएंगे Dubai; 15 दिनों का ट्रिप

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 03:54 PM (IST)

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परिवार संग दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। वह 18 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच का समय परिवार के साथ दुबई में बिताएंगे। तेजस्व ...और पढ़ें

    पत्नी राजश्री के साथ तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
    पत्नी राजश्री के साथ तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. स्वास्थ्य जांच को लालू मुंबई गए, तेजस्वी भी परिवार के साथ दुबई जाएंगे
    2. 18 से दो अक्टूबर के बीच का समय परिवार के साथ दुबई में बिताएंगे

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई गए हैं। मंगलवार की दोपहर वे अपनी पुत्री और सांसद मीसा भारती के साथ मुंबई के लिए प्रस्थान कर गए। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष और लालू पुत्र तेजस्वी अपने परिवार के साथ दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं।

    वे फिलहाल कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर में हैं। इनका कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का पहला चरण 17 सितंबर को समाप्त हो रहा है। 18 को तेजस्वी दुबई जाएंगे और दो अक्टूबर तक वहीं रहेंगे।

    कोर्ट में भरा 25 लाख का निजी मुचलका

    राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव ने सीबीआई कोर्ट से दुबई जाने की अनुमति मांगी थी। उन पर सीबीआई की जारी जांच की वजह से उन्हें कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 25 लाख के निजी मुचलके पर दुबई जाने की अनुमति दे दी है।

    सीबीआई कोर्ट ने तेजस्वी यादव को हिदायत दी है कि यात्रा से वापसी के तुरंत बाद उन्हें अपनी यात्रा की पूरी जानकारी कोर्ट को देनी होगी। जिसमें वे कहां-कहां गए कहां ठहरे।

    मुंबई पहुंचे लालू यादव

    इससे पहले, राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए मुंबई रवाना हुए हैं। मुंबई में उनके साथ उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती भी हैं।

    यहां बता दें कि लालू प्रसाद अभी हाल ही में सिंगापुर से स्वास्थ्य जांच कराकर स्वदेश लौटे थे। वे पिछले 10 दिनों से पटना में ही थे और आज दोपहर में मुंबई के लिए प्रस्थान कर गए।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार चार-पांच लोगों के बीच सिमट कर रह गए', तेजस्वी यादव का बिहार CM पर निशाना

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर हमला, कहा- राजद के दरवाजे अब उनके लिए बंद