यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, रिजिजू जी.. बिहार आइए लिट्टी चोखा खिलाएंगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किरण रिजिजू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा है कि रिजिजू जी बिहार आइए, हम आपको यहां लिट्टी-चो ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू पर तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। तेजस्वी ने ट्वीट कर उन्हें बिहार आने का न्यौता दिया है। वहीं रिजिजू पर लगे आरोपों को लेकर लोकसभा में भी हंगामा हुआ है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे बिहार आईये किरण रिजिजू जी, लिट्ठी-चोखा खिलाएंगे। हिंसा, लाठी चलाना, जूते मारना बंद करिये। आईये हमसब मिलकर एकता व प्रेमभाव बढ़ाएं।
हमारे बिहार आईये @KirenRijiju जी, लिट्ठी-चोखा खिलाएंगे। हिंसा, लाठी चलाना, जूते मारना बंद करिये। आईये हमसब मिलकर एकता व प्रेमभाव बढ़ाएं।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 15, 2016
दरअसल, रिजिजू पर अरुणाचल प्रदेश में दो बांधों के निर्माण में घोटाले का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि इस दौरान करीब 450 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसे लेकर विपक्ष सदन में हंगामा करती रही।
पढ़ें - तेजस्वी ने कहा - जल्द ही सीएम सुनेंगे महागठबंधन के नेताओं का दुख - दर्द
वहीं किरण ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस इस घोटाला मानती है तो उसे गलत काम के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि परियोजना से जुड़े सारे निर्णय उनके शासनकाल में हुए है। इसका ठेका और भुगतान भी कांग्रेस शासन काल में ही हुआ है।
पढ़ें - तेजस्वी यादव का कटाक्ष - बीजेपी के नए अध्यक्ष लालू जी को कहें थैंक्स
कल भी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किरण रिजिजू मामले में भाजपा से सफाई देने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि किरण रिजिजू को खुद सामने आकर सफाई देनी चाहिए कि उनपर आरोप क्यों लग रहे हैं?