Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Metro: पटना मेट्रो निर्माण में आई सबसे बड़ी बाधा, फिर अधिकारियों को हुआ गलती का एहसास; उठाया ये कदम

    Updated: Fri, 17 May 2024 03:21 PM (IST)

    Patna News बिहार में पटना मेट्रो के निर्माण में एक बाधा आ गई जिसके बाद अधिकारियों ने उस समस्या का जायजा लिया। दरअसल मेट्रो निर्माण के क्रम में नेहरूपथ ...और पढ़ें

    पटना मेट्रो निर्माण में आई सबसे बड़ी बाधा (जागरण)
    पटना मेट्रो निर्माण में आई सबसे बड़ी बाधा (जागरण)

    HighLights

    1. पटना मेट्रो के निर्माण के दौरान एक बड़ी समस्या का पता चला।
    2. अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए समस्या का समाधान कर दिया।

    संवाद सहयोगी, दानापुर। Bihar News: पटना में मेट्रो निर्माण के दौरान एक ऐसी समस्या सामने आई, जिसके बारे में अधिकारियों को ध्यान ही नहीं रहा। दरअसल, मेट्रो निर्माण के क्रम में नेहरूपथ के मुख्य मार्ग के किनारे  बने नाला को कई जगह भर दिया गया था, जिसके कारण भविष्य में खामियाजा भुगतना पड़ सकता था।

    इसके बाद नेहरूपथ के अभियंतानगर से रूपसपुर तक जलनिकासी को लेकर होने वाली समस्या की संभावना को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद व मेट्रो के अधिकारियों ने जायजा लिया।  

    गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, नगर प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता विजय कुमार व मेट्रो के महाप्रबंधक विकास रंजन, प्रोजेक्ट प्रबंधक रवि पुनिया नेहरूपथ में चल रहे मेट्रो निर्माण का जायजा लिया। कार्य को लेकर भरे गये नाला आदि का संयुक्त रूप से जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

    मेट्रो निर्माण के सामने आई जल निकासी की समस्या

    Patna Metro News: कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरूपथ के मुख्य मार्ग के किनारे बने नाला को कई जगह भर दिया गया था, जिससे जलनिकासी की समस्या होने की संभावना बन गई थी। इसका निरीक्षण करते हुए मेट्रो के महाप्रबंधक ने आवश्यकतानुसार ह्यूम पाइप, पंप व जरूरत पड़ने पर रास्ता काटकर जलनिकासी करने की बात कही है।

    पंप लगाकर पानी निकासी की जाएगी

    उन्होंने वैसे स्थलों पर पाइप डालने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पंप लगाकर पानी की निकासी करने की बात कही है। श्री कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान आने वाली जलजमाव के संकट को दूर करने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मेट्रो के अधिकारियों के साथ स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'चिराग वह बात याद करे जब...', तेजस्वी यादव ने याद दिलाया पुराना एहसान; फिर होगा सियासी घमासान

    Patna News: पटना के नामी स्कूल के नाले में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गुस्‍साए लोगों ने बिल्डिंग में लगा दी आग