विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिहार में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम', इधर चुनावी महासमर का बजा बिगुल, उधर तेजस्वी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Published: Sun, 17 Mar 2024 08:33 PM (IST)

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव ...और पढ़ें

'बिहार में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम', तेजस्वी ने की बड़ी भविष्यवाणी। (फाइल फोटो)
'बिहार में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम', तेजस्वी ने की बड़ी भविष्यवाणी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार ने देश को दिखाई है दिशा, इस बार आएंगे चौंकाने वाले परिणाम : तेजस्वी
  2. तेजस्वी ने पेपर लीक पर भी उठाए सवाल, कहा- इसे कहते हैं माफिया राज

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। हम पूरी तरह से आशान्वित हैं और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार भी।

रविवार को मुंबई रवाना होने के पूर्व तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और पेपर लीक प्रकरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा इसे कहते हैं असल माफिया राज।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही महागठबंधन छोड़ राजग में चले गए हो, लेकिन बिहार की जनता वहीं खड़ी है। यहां के लोगों के अंदर करंट है।

17 वर्ष बनाम 17 महीने के अपने एजेंडे को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार ने अपने कार्यकाल के 17 वर्ष में और केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्ष में बिहार के लिए क्या किया? क्या बिहार के लोगों को विशेष राज्य का दर्जा मिला। यह हमारी पुरानी मांग रही है।

तेजस्वी ने पूछा- इनके सांसदों ने कौन सा कार्य किया?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 17 महीने में केंद्र सरकार ने जितनी सरकारी नौकरियां दी, उससे ज्यादा नौकरी हमने बिहार में दी। केंद्र सरकार ने न तो किसानों की समस्या पर ध्यान दिया न ही रोजगार पर। बिहार में राजग को 40 से 39 सीटें मिलीं। परंतु पांच वर्ष में इनके सांसदों ने क्षेत्र में कौन से कार्य किए। कितना विकास किया।

मोदी सरकार को जवाब देना होगा: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने इन्वेस्टर्स मीट में 50 हजार करोड़ का निवेश कराया। लालू प्रसाद ने बिहार में स्पेशल स्टेशन, हाल्ट बनवाएं, कई ट्रेनों की सौगात दी। मोदी सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा।

नीतीश कुमार पर कसा तंज

नीतीश कुमार पर तंज करते हुए तेजस्वी ने कहा नीतीश कुमार राजग में जाने के बाद कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हम उनकी मजबूरियों से परिचित हैं। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण को लेकर हमलावर अंदाज में कहा इसे कहते हैं असल माफिया राज।

सवालिया अंदाज में कहा हमारी सरकार में 17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ। लेकिन भाजपा का जहां-जहां राज है वहां ऐसा ही हो रहा है। उत्तर प्रदेश में क्या हुआ छिपा है क्या? आज एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखकर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मोदी-नीतीश की जोड़ी ने फिर पकड़ी रफ्तार, तेजस्वी ने भी बना लिया फ्रंटफुट पर बैटिंग का प्लान

Bihar Politics: NDA की सीट शेयरिंग फॉर्मूले को मिलेगा फाइनल टच, कौन-सा कद्दावर कहां से ठोकेगा ताल? इस दिन होगा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।