Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिल-गुड़ और... इन 9 फूड आइटम्स को बनाएं सर्दियों का साथी, ठंडी से मिलेगी राहत

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 09:12 PM (IST)

    सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट होते हैं, जो शर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तिल और गुड़ शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देते हैं

    2. तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट होते हैं

    3. गुड़ पाचन सुधारता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

    जागरण संवाददाता, पटना। सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देने के लिए तिल और गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, वहीं गुड़ पाचन सुधारने के साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।

    राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना थोड़ी मात्रा में तिल-गुड़ का सेवन करने से ठंड के कारण होने वाली जकड़न, कमजोरी और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से बचाव संभव है। लड्डू, चिक्की या तिल-गुड़ मिश्रित चूर्ण के रूप में इसे आसानी से आहार में शामिल किया जा सकता है।

    अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ पारंपरिक चीजें बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। नीचे सर्दियों में उपयोग होने वाली बेहतर चीजें और उनके लाभ सरल भाषा में दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि सर्दियों में तिल, तिलकुट, गुड़, मूंगफली, चिक्की, अदरक, शहद, देसी घी और गर्म सूप जैसी चीजें न केवल स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता, ऊर्जा और शरीर की गर्माहट बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

    खबरें और भी

    तिल: यह हमारे शरीर को गर्म रखता है। तिल प्राकृतिक रूप से ‘हीट जनरेटिंग’ फूड है, जो ठंड के मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर होते हैं। यह स्किन और बालों के लिए अच्छा है। तिल के तेल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को माइश्चराइज करता है और ड्रायनेस कम करता है। तिल में फाइबर अधिक होता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। ऊर्जा का स्रोत की बात करें तो इसमें हेल्दी फैट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।

    तिलकुट: यह तुरंत ऊर्जा देता है। तिल और गुड़ के मेल से यह ‘एनर्जी-रिच’ स्नैक बन जाता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। तिल और गुड़ दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं, जिससे खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। सर्दी-जुकाम में फायदेमंद – शरीर को गर्माहट देता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। हड्डियों के लिए उपयोगी है। इसमें कैल्शियम व मिनरल्स के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलता है। पेट के लिए हल्का होने के कारण उचित मात्रा में सेवन करने पर यह पचने में आसान है।

    गुड़: यह हमारे शरीर को गर्म रखता है। रोजाना थोड़ा-सा गुड़ खाने से सर्दी का असर कम होता है। इसमें डिटॉक्सिफिकेशन गुण है। इस कारण गुड़ शरीर से विषैले तत्व निकालने में मदद करता है, खासकर फेफड़ों को साफ रखने में उपयोगी है। इसके खाने के बाद गुड़ खाने से खाना आसानी से पचता है और गैस, एसिडिटी कम होती है। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इम्युनिटी में वृद्धि होने के कारण इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रक्षा क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

    मूंगफली: यह हमारे शरीर के लिए प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है। जल्दी ऊर्जा देता है। सर्दियों में बॉडी वार्म बनाए रखता है।

    चिक्की (तिल, मूंगफली या मुरमुरा से बनी): यह एक एनर्जी बार जैसा काम करती है। मीठा खाने की इच्छा को हेल्दी तरीके से पूरा करती है। यह बच्चों के लिए भी उपयुक्त स्नैक है।

    शहद: यह हमारे गले की खराश और खांसी में राहत दिलाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण हमारे शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है।

    अदरक: यह ठंड, खांसी-जुकाम में बेहद फायदेमंद है। यह हमारे पाचन सुधारता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है।

    देसी घी: यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है। यह ऊर्जा का बढ़िया स्रोत है। यह हमारी त्वचा की नमी बनाए रखता है।

    सूप (टमाटर, वेजिटेबल, दाल आदि): यह हमारे शरीर को तुरंत गर्माहट प्रदान करना है। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होने के कारण हमारे लिए लाभकारी है। यह पाचन के लिए हल्का होने के साथ सुपाच्य है।