विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज, पटना की तरह अन्य शहरों में होने जा रहा ये नया काम

By Rajat KumarEdited By: Piyush Pandey
Published: Fri, 27 Jun 2025 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 03:16 PM (IST)

Bihar Police: बिहार पुलिस यातायात नियंत्रण में लगे पुलिसकर्मियों, खासकर महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए प्रमुख शहरों में पोर्टा ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी पटना की तर्ज पर सभी प्रमुख शहरों में यातायात नियंत्रण में लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पोर्टा हट की सुविधा दी जाएगी। यह पोर्टा हट एक कमरानुमा पोर्टेबल ढांचा होता है, जिसमें शौचालय के साथ आराम करने की जगह होती है।

खासकर महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली परेशानी में ये पोर्टा हट काफी मददगार साबित होंगे। बिहार पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ जैसे स्मार्ट शहरों में इसकी आपूर्ति शुरू की है।

पटना में कंकड़बाग, स्टेशन समेत एक दर्जन स्थानों पर पोर्टा हट की सुविधा दी गई है। पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी प्रमुख ट्रैफिक पोस्ट पर पोर्टा हट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दरअसल, यातायात नियंत्रण में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए वर्तमान में शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हाल के दिनों में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होने से यह समस्या और बड़ी हो गई है।

कई जगह शहरों में महिला पुलिसकर्मियों को आसपास के संस्थानों में इसकी व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी परेशान को देखते हुए पोर्टा हट की सुविधा शुरू की जा रही है।

पोर्टा हट की खासियत यह है कि पोर्टेबल होने के कारण इसे लगाना या हटाना आसान होता है और समय भी कम लगता है। शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक पोस्ट के आसपास जगह की कमी के कारण स्थाई निर्माण मुश्किल होता है। इसके अलावा कई तरह की अनुमति भी लेनी पड़ती है।