Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: पटरी पर लौटीं ट्रेनें... निर्धारित समय पर पटना पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस, फ्लाइट पर अब भी कोहरे का असर; 10 उड़ानें रद्द

    By Niraj Kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 08:27 AM (IST)

    Bihar Train मौसम में सुधार के बाद ट्रेनों की गति अब बेहतर होने लगी है। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से मात्र एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन पहुं ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा विलंब से पहुंची
    2. श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना जंक्शन पहुंची

    जागरण संवाददाता, पटना। मौसम में सुधार होने पर ट्रेनों की गति में भी काफी सुधार हुआ है। सोमवार को राजधानी की गति में काफी सुधार हुआ, राजधानी अपने निर्धारित समय से मात्र एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। यही स्थिति संपूर्ण क्रांति की रही। संपूर्ण क्रांति भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची।

    काफी दिनों बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना जंक्शन पहुंची। हालांकि विक्रमशिला एवं मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा विलंब से पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से ट्रेनों के परिचालन में और सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।

    यहां से आने-जाने वाली फ्लाइट रद्द 

    हालांकि, कुछ जगहों पर घने कोहरे का प्रभाव भी बना रहा। दरभंगा एयरपोर्ट से दो विमानों का आवागमन हुआ, जबकि 10 उड़ानें रद्द रहीं। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय 12.55 से एक घंटे छह मिनट विलंब से 2.01 बजे पहुंची।

    वहीं, दिल्ली से दरभंगा की दो और कोलकाता, हैदराबाद व मुंबई से आने वाली एक-एक फ्लाइट रद्द रही। कोहरा कम होने पर ट्रेनों की गति में भी सुधार हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से मात्र एक घंटा विलंब से पटना जंक्शन पहुंची। यही स्थिति संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की रही।

    खबरें और भी

    वह भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची। काफी दिनों बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पटना जंक्शन पहुंची। हालांकि, विक्रमशिला एवं मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से पहुंचीं।

    यह भी पढ़ें-

    Air Pollution Bihar: प्रदेश की हवा फिर हुई खतरनाक, 419 तक पहुंचा भागलपुर का AQI, पटना और बाकी शहरों का ये है हाल

    Land For Job Scam: ईडी ने 10 घंटे में लालू से पूछे 60 सवाल, आज तेजस्‍वी की बारी; मीसा के मनाने पर शांत हुए कार्यकर्ता