Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार प्रशासन‍िक सेवा के नव चयनित अधिकारियों की प्रशिक्षण अवध‍ि घटी, अब डेढ़ के बदले अब एक साल में होगी ट्रेनिंग

    By Arun AsheshEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 11:36 PM (IST)

    बिहार प्रशासनिक सेवा के नव नियुक्त परीक्ष्यमान अधिकारियों को अब डेढ़ के बदले एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदे ...और पढ़ें

    बिहार प्रशासन‍िक सेवा के नव चयनित अधिकारियों की प्रशिक्षण अवध‍ि घटी, डेढ़ के बदले अब एक साल में होगी ट्रेनिंग
    बिहार प्रशासन‍िक सेवा के नव चयनित अधिकारियों की प्रशिक्षण अवध‍ि घटी, डेढ़ के बदले अब एक साल में होगी ट्रेनिंग

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के नव नियुक्त परीक्ष्यमान अधिकारियों को अब डेढ़ के बदले एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक नव नियुक्त परीक्ष्यमान अधिकारियों को 80 की जगह 52 सप्ताह का प्रशिक्षण मिलेगा।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका कारण भी बताया है। आदेश में कहा गया है कि आज की स्थिति में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का उत्तरदायित्व बढ़ा है। प्रशासन के सामने नई चुनौतियां आई हैं।

    विकास से जुड़ी गतिविधियां बढ़ी हैं। नई तकनीक और लोक दायित्व में वृद्धि के कारण प्रवेशकालीन प्रशिक्षण की अवधि को एक वर्ष किया गया है। प्रशिक्षण को चार चरणों में विभाजित किया गया है। पहला चरण आठ सप्ताह का है।

    सांस्थिक अनुकूलन कार्यक्रम होना पड़ेगा शामिल

    इसमें बिहार लाेक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान में सांस्थिक अनुकूलन कार्यक्रम में इन अधिकारियों को शामिल होना होगा। इसी चरण में दो सप्ताह का भारत दर्शन कार्यक्रम भी है।इसमें ये अधिकारी दूसरे राज्यों के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

    13 हफ्ते का दूसरा चरण, तीसरा 27 हफ्ते का 

    दूसरा चरण 13 सप्ताह का है। इसमें इन्हें विभिन्न नियमों की जानकारी दी जाएगी। तीसरा चरण 27 सप्ताह का होगा, जिसमें इन्हें प्रखंड से अनुमंडल कार्यालय तक के कामकाज का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार सप्ताह के चौथे एवं अंतित चरण में ये अधिकारी अपने द्वारा तैयार प्रोजेक्ट रिपोर्ट को प्रजेंट करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Bihar: चादर ओढ़कर आए और SBI की कैश डिपोजिट मशीन काटकर पैसा चुरा ले गए चोर, सारण में पहले भी हो चुकी ऐसी वारदात

    यह भी पढ़ें - Bihar News: वैशाली सांसद वीणा देवी वर्षों से मना रही हैं छठ, बिहार में सुख-शांति की मनोकामना लिए रखती हैं व्रत