Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लालू परिवार में उथल-पुथल... रोहिणी आचार्य का बड़ा कदम, तेजस्वी और राजद को किया अनफॉलो

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 04:56 PM (IST)

    लालू प्रसाद यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है। बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और राजद के कई सदस्यों को एक्स पर अनफॉलो कर दिया है जिससे राजनीतिक ...और पढ़ें

    रोहिणी आचार्य का बड़ा कदम से राजनीति भूचाल
    रोहिणी आचार्य का बड़ा कदम से राजनीति भूचाल

    जागरण संवाददाता, पटना। लालू प्रसाद यादव के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, राजद और परिवार के अन्य सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि वे इस्तीफा दे सकती हैं। 

    बता दें कि रोहिणी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स को प्राइवेट करने के साथ ही परिवार के नजदीकी लोगों को भी अनफ़ॉलो कर दिया है। वह एक्स पर 61 लोगों को फ़ॉलो करती हैं जिसमें परिवार के सदस्य के रूप में सिर्फ बहन मीसा भारती हैं जो पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा न तो राजद और ना ही परिवार के किसी सदस्य को वह फ़ॉलो करती हैं। इसे एक प्रकार से रोहिणी का तेजस्वी के खिलाफ विरोधी तेवर माना जा रहा है। 

    रोहिणी के अनफॉलो करने की वजह

    तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य के साथ मतभेद बढ़ गए हैं। रोहिणी ने शुक्रवार रात इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पहली पोस्ट में उन्होंने पिता लालू की तस्वीर के साथ लिखा, "जो जान हथेली पर रखते हैं, बेखौफी-बेबाकी उनके लहू में बहती है।" उन्होंने खुद को जिम्मेदार बेटी और बहन बताया। हालांकि, शनिवार सुबह 8 बजे तक सार्वजनिक रहे ये पोस्ट अचानक गायब हो गए, जब रोहिणी ने अपना एक्स अकाउंट प्राइवेट कर लिया। यह घटनाक्रम पार्टी और परिवार में चल रही खींचतान का संकेत दे रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

    परिवार में बढ़ता विवाद

    तेज प्रताप का बगावती रुख: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी परिवार और राजद के कई सदस्यों को अनफॉलो किया था, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आईं।

    लालू का फैसला

    लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी अलग कर दिया। तेजस्वी यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने लालू के इस फैसले का समर्थन किया है।

    खबरें और भी

    आगे क्या?

    रोहिणी आचार्य के इस कदम से लालू परिवार और राजद में और ज्यादा उथल-पुथल मचने की संभावना है। देखना होगा कि आगे क्या होता है और रोहिणी आचार्य की अगली चाल क्या होगी।

    बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं

    रोहणी और संजय यादव मामसे में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी बहन सही कह रही है, बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं, चलेगा सुदर्शन चक्र

    तेज प्रताप