यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: शिक्षक बना हैवान! होमवर्क पूरा नहीं करने पर बच्चों को दी ऐसी सजी, माता-पिता का कांप उठा कलेजा
बिहार की राजधानी पटना से शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है जहां दो छोटे बच्चों को होमवर्क पूरा नहीं करने पर हाथ और पैर को गर्म चम्मच से दाग दिया गया ...और पढ़ें

HighLights
- दोनों भाई साढ़े 6 व आठ साल के, कई जगह जलने के निशान
- कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है घटना, निजी स्कूल का है शिक्षक
जागरण संवाददाता, पटना। होमवर्क पूरा नहीं करने पर एक शिक्षक हैवान बन गया। शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आए दो मासूमों के हाथ और पैर को गर्म चम्मच से दाग दिया। दोनों बच्चे सगे भाई हैं। इनकी उम्र महज साढ़े छह साल और आठ साल है। एक के हाथेली के उपर और दूसरे के पैर पर कई जलने के निशान हैं।
आरोप है कि आरोपित शिक्षक ने बच्चों के स्वजनों को थाने से जाने से मना किया था और पैसों का प्रलोभन दिया। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है। शनिवार को बच्चों के स्वजन कंकड़बाग थाना पहुंच आरोपित शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है।
मामले में थानाध्यक्ष ने क्या कुछ बताया
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोपित शिक्षक सोनू कुमार उर्फ सुमीत के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी
पड़े गए थे फफोले, दर्द से कराह रहे थे बच्चे
दोपहर में थाना पहुंचे स्वजन, शाम में केस दर्ज