यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News : बाइक से पटना लेकर जा रहे थे 90 लीटर शराब, पुलिस को लग गई भनक; फिल्मी स्टाइल में दो तस्कर हुए अरेस्ट
बाइक से 90 लीटर शराब लेकर पटना जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। रफ्तार तस्कर मनेर के रामजीचक निवासी विवान उर्फ मुकेश कुमार ...और पढ़ें

HighLights
- तीसरे दिन आखिरकार आबकारी पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया
- आबकारी पुलिस ने शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। बिहार में शराब की तस्करी बढ़ती जा रही है।
हॉस्टल के कमरे में मिला युवक का शव
पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना अंतर्गत सरदार पटेल पथ स्थित माई ब्वायज हॉस्टल के एक कमरे से पुलिस ने शनिवार की दोपहर छात्र का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत दामोदरपुर चैनपुर निवासी दीपक कुमार (17) के रूप में हुई है।
उसके पैर की अंगुलियों पर जख्म के गहने निशान मिले। वह पिछले वर्ष 14 नवंबर से यहां रहकर सीए की तैयारी करता था। हॉस्टल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि दोपहर दो बजे दीपक कोचिंग संस्थान से वापस आया था।
इसके बाद खाना खाकर वह कमरे में चला गया। लगभग तीन बजे दीपक के साथ उसी कमरे में रहने वाला छात्र हॉस्टल आया। उसने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। तब उसने दूसरे लोगों को जानकारी दी। रोशनदान से झांकने पर मालूम हुआ कि दीपक ने फांसी लगा ली है।
खबरें और भी
थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि स्वजन को वारदात की सूचना दी गई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।