पटना के फतुहा में फोरलेन पर हादसा: बरात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत
पटना के फतुहा में फोरलेन पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डुमरी गांव निवासी शाल ...और पढ़ें

फतुहा में फोरलेन पर हादसा।
HighLights
फतुहा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत।
बरात से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला।
शालू कुमार और दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु।
संवाद सूत्र, फतुहा (पटना)। तेज रफ्तार का कहर जारी है। एक बार फिर फतुहा में फोरलेन पर दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
घटना रविवार देर रात की है। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की जान चली गई। घटना से मातम पसर गया।
उनकी पहचान फतुहा के डुमरी गांव निवासी विष्णुधारी यादव के पुत्र शालू कुमार (19 वर्ष) तथा मोदिर मिस्त्री के पुत्र दीपक कुमार (20) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरात से लौटते समय हुआ हादसा
ग्रामीणों के अनुसार शालू और दीपक एक बरात में शामिल होने गए थे। बेलदारीचक में बरात में शामिल होने के बाद दोनों देर रात लौट रहे थे।
फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें फतुहा पीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
पहचान होने के बाद उनके स्वजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
फोरलेन पर आए दिन हो रहे हादसे पर लोगों ने चिंता जताई है। खासकर रात के समय जिस तरह से वाहन बेकाबू रहते हैं। इसपर लगाम कसने की जरूरत बताई गई।
लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार की वजह से दो परिवारों का चिराग बुझ गया। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
यह भी पढ़ें- बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर; तीन दोस्तों की मौत, 9 घायल