विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरिराज ने दिया विवादास्पद बयान, पद्मावती हिंदू थीं इसीलिए कर रहे विवाद

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 01:00 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 10:50 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पद्मावती की शूटिंग पर हुए हमले पर विवादास्पद बयान दिया है उन्होंने कहा कि पद्मावती हिंदू थीं इसीलिए इतना बवाल हो रहा है।

गिरिराज ने दिया विवादास्पद बयान, पद्मावती हिंदू थीं इसीलिए कर रहे विवाद
गिरिराज ने दिया विवादास्पद बयान, पद्मावती हिंदू थीं इसीलिए कर रहे विवाद

पटना [जेएनएन]। पद्मावती फिल्म को लेकर उठे विवाद में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने भी अपना विवादास्पद बयान दिया है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने पद्मावती विवाद पर मीडिया से बातचीत में करणी सेना का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा है कि फिल्म में रानी पद्मावती को इस तरह दिखाने का मूल कारण यही है कि वो हिंदू थीं।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस देश में औरंगजेब और टीपू सुल्तान को आदर्श मानने वाले लोग देश के इतिहास के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। यह पूरा प्रकरण काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

गिरिराज सिंह ने कहा - भाजपा ने कभी नीतीश को नहीं छोड़ा, नीतीश ने छोड़ा था

उन्होंने कहा कि पद्मावती अगर हिंदू नहीं होती तो शायद ही कोई इस तरह की हिम्मत दिखा पाता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर पूरे मामले को विवादास्पद बनाया गया। गिरिराज ने यह भी कहा कि जनता ने ऐसा करने वालों को सजा दी है।

गिरिराज ने मानव श्रृंखला को बताया मकड़जाल, कहा- बिहार में गुंडाराज

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पद्मावती ने अपने आपको मिटा दिया लेकिन मुगलों के आगे घुटना नहीं टेका। गिरिराज ने तंज कसते हुए कहा कि हिंदू देवी-देवताओं पर कोई भी फिल्म बना देता है। गिरिराज ने एक खास समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी में हिम्मत हो तो उनके धर्मगुरु पर कोई फिल्म बना कर दिखाये जरा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।