विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरिराज सिंह ने कहा - भाजपा ने कभी नीतीश को नहीं छोड़ा, नीतीश ने छोड़ा था

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sun, 25 Dec 2016 09:36 PM (IST)

नीतीश कुमार पर इल्जाम लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी ने कभी नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ा था, बल्कि नीतीश ने ही अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते बीजेपी को छोड़ दिया।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने नीतीश को नहीं छोड़ा बल्कि अपनी महात्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नीतीश ने राजद का दामन थामन लिया और अब अकेले पर गए हैं।

उन्होंने पटना में संवाददाताओं से बाचचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो चाहते थे उसके लिए बीजेपी के पास वैकेंसी ही नहीं थी, उनकी ये चाहत पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़कर लालू और कांग्रेस से हाथ मिला लिया। अब उन्हें पता चल गया है कि उनका यह फैसला कितना गलत था। बिहार में सुशासन नहीं कुशासन का राज ला दिया।

पढ़ें - लालू का बड़ा बयान : कहा, नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन में नीतीश भी देंगे साथ

गिरिराज ने कहा कि इन दिनों नीतीश कुमार अकेले रह गये हैं। उनका सुशासन का चेहरा भी अब धूमिल हो गया है। अटल सरकार में मंत्री रहे नीतीश कुमार को अब दबाब की राजनीति करनी पड़ रही है। भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार पछता रहे हैं।

नोटबंदी से जूझ रहा बिहार : शहरों में थोड़ी खुशी, गांवों में थोड़ा गम

हालांकि गिरिराज सिंह ने नीतीश की घर वापसी के सवाल पर साफ-साफ कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाले समय में क्या होगा? यह कोई बता नहीं सकता है?