विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप टाइगर थे, हैं और रहेंगे'; जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन का NDA में किया स्वागत, एक्स पर किया पोस्ट

Published: Mon, 19 Aug 2024 12:58 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई ...और पढ़ें

जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन का एनडीए में किया स्वागत
जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन का एनडीए में किया स्वागत

HighLights

  1. एक्स पर पोस्ट कर किया चंपई सोरेन का एनडीए में स्वागत
  2. रविवार को चंपई सोरेन ने झामुमो से अलग होने की बताई थी वजह

डिजिटल डेस्क, पटना। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के शनिवार शाम को झारखंड से दिल्ली निकले के बाद से सियासी हलचल और तेज हो गई थी। भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर रविवार को विराम लग गया।

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉ्रम एक्स पर चंपई सोरेन ने झामुमो से नाराजगी की भी वजह बता डाली। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने जीतन राम मांझी ने एनडीए में उनका स्वागत किया गया।

मांझी ने एक्स पर पोस्ट कर किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर चंपई सोरेन की सराहना करते हुए एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि चंपाई दा आप टाइगर थे, टाइगर हैं और टाइगर ही रहेंगे। इ

इसके साथ ही मांझी ने चंपई का एनडीए की ओर से स्वागत भी किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि एनडीए परिवार में आपका स्वागत है। अपनी पोस्ट के अंत में जीतन राम मांझी ने जोहार टाइगर लिखकर चंपई का अभिवादन भी किया है।

जीतन राम मांझी ने दिया बयान

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर वह एनडीए में शामिल होंगे, तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत करूंगा। हालांकि, उनका शामिल होना एनडीए के शीर्ष नेताओं पर निर्भर करता है।

जबरदस्ती इस्तीफा लेना उचित नहीं

उन्होंने आगे कहा कि मैंने भी उसी स्थिति का सामना भी किया है, जिसका सामना चंपई सोरेन दा ने किया हैं। मांझी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर उनसे कहा जाता, तो वह खुद ही पद छोड़ देते। चंपई सोरेन से जबरदस्ती इस्तीफा लेना और उनका कार्यक्रम रद्द करना उचित नहीं था।

मैंने चंपई सोरेन से कहा कि वह साहसी व्यक्ति हैं। आपके काम की सराहना की जाती है। उनकी योजनाओं को निष्प्रभावी कर दिया गया। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए थीं। अगर वह एनडीए में शामिल होते हैं, तो मैं उनके साथ झारखंड की राजनीति में सक्रिय हो जाऊंगा।

चंपई सोरेन ने रविवार को भावुक पोस्ट में झामुमो छोड़ने की बताई थी वजह

बता दें कि चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने से पहले और झामुमो को छाड़ने के बाद एक्स पर भावुक पोस्ट कर लिखा कि मैरा पार्टी में काफी अपमान किया गया और इतने अपमान व तिरस्कार के बाद मुझे वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे पास तीन विकल्प थे। जिसमें पहला था राजनीति से संन्यास लूं, दूसरा अपना अलग संगठन बनाऊं और तीसरा अगर इस रास्ते पर कोई साथी मिले तो उसके साथ आगे का सफर तय करूं।

उन्होंने आगे लिख कि आप सभी के मन में कई सवाल खड़े हो रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को छोड़ने की अटकलें बीते शुक्रवार से चल रही थीं। उनके भाजपा में शामिल होने की उम्मीद की जा रही थी। अब उम्मीद की जा रही है कि चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर झामुमो को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-

'सीएम पद से हटाकर किया अपमान, मैं पहली बार अंदर से टूट गया', चंपई सोरेन बोले- विकल्प तलाशने को मजबूर हूं

विस चुनाव के प्रचार अभियान के लिए BJP ने तैयार की चुनावी थीम, लोगों को वादे और दावे के आंकड़े समझाएगी भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।