विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री बोले- गरीब के बेटे को कमजोर करने की हो रही कोशिश, सुशील माेदी ने विशेष दर्जे को लेकर दिया बयान

By Raman ShuklaEdited By: Prateek Jain
Published: Sun, 26 Nov 2023 12:30 AM (IST)

Bihar News वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को पान-तांती समाज की ओर से गांधी मैदान स्थित बापू ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री बोले- गरीब के बेटे को कमजोर करने की हो रही कोशिश। (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री बोले- गरीब के बेटे को कमजोर करने की हो रही कोशिश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजना चला रहे हैं: नित्‍यानंद
  2. चुनाव आने वाला है तो नीतीश विशेष राज्य का दर्जा मांगने निकल गए हैं: सुशील मोदी

राज्य ब्यूरो, पटना। वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को पान-तांती समाज की ओर से गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में किया गया है।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि गरीब के बेटे को कमजोर करने की साजिश को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज गरीब बेटा प्रधानमंत्री बना है तो राहुल गांधी, लालू प्रसाद जैसे लोग गाली देकर अपमानित करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजना चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजद आज जदयू को तोड़ने में लगा हुआ है। नित्यानंद ने कहा कि गरीब के बेटे को कमजोर करने की साजिश का बदला गरीब अवश्य लेंगे।

चुनाव आते ही नीतीश को आती दर्जा की याद

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाला है तो नीतीश विशेष राज्य का दर्जा मांगने निकल गए हैं।

वित्त आयोग विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर चुका है। मोदी ने दावा किया कि 2024 और 2025 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो 10 साल में बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।

हुनर बढ़ाकर सम्मान दे रहे मोदी : विजय सिन्हा

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए शहरों से लेकर गांव तक में योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार लोगों का हुनर बढ़ाकर सम्मान देने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम को विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी एवं पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान देने का काम कर रही है।

पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि कई वीरों, वीरांगनाओं को भुला दिया गया था, लेकिन भाजपा उन सभी को सम्मान देने का काम कर रही है। मंच संचालन प्रवीण तांती ने किया।

यह भी पढ़ें - BPSC Asst. Professor Recruitment: बिहार के विश्वविद्यालयों में जल्‍द होगी 4,108 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति, बैकलॉग रिपोर्ट जमा

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: '...फिर भी हकमारी बता रहे नीतीश', UPA से NDA की तुलना कर बोले सुशील मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।