यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
US में छाया बिहारी कल्चर! अमेरिकी ने खुद बनाकर खाया दाल-भात-भुजिया, सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'गद-गद हो गया मन'
अमेरिकी में बिहारी कल्चर का जादू छा गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अमेरिकी व्यक्ति को खुद से दाल-भात और भुजिया बना ...और पढ़ें

HighLights
- अमेरिकी ने बताई दाल-भात-भुजिया बनाने की विधि
- अमेरिका में बिहारी कल्चर को देख लोगों ने जताई खुशी
जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। अमेरिकियों के बीच बिहार का जादू इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। सात समंदर पार भी बिहारी कल्चर को काफी तवज्जो मिल रही है। हाल ही में इसका एक उदाहरण सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अमेरकी व्यक्ति का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अमेरिका में उठाया गया दाल-भात का आनंद
इसमें अमेरिकी को दाल-भात-भुजिया का आनंद उठाते हुए देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस भोजन को यूएस में अमेरिकी व्यक्ति ने खुद बनाया है। इसके साथ ही उसने अपने वीडियो में दाल-भात-भुजिया बनाने की विधि भी बताई है।
इंस्टाग्राम पर दिया गया धन्यवाद
बिहार लेगेसी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि दिल जीत लिए भैया तुम तो, प्लान फ्यूचर को इस वीडियो का निर्माण करने के लिए धन्यवाद, बिहार से ढेर सारा प्यार।
वीडियो में देखा जा रहा है कि अमेरिकी व्यक्ति बिहार की तारीफ करते हुए पहले दाल-भात-भुजिया के बारे में बता रहा है। उसने बताया कि यह बिहार का सबसे प्रचलित भोजन है। इसके साथ उसने वीडियो में यह भी बताया कि यह काफी लजीज होता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'भोला जी के टोला' ने मचाया धमाल, लाखों व्यूज के साथ हो रहा वायरल
See this Instagram video by @bihar_legacy https://t.co/DARlhxXfBg
— Mukul Kumar (@KumarMukul1476) September 21, 2023
वीडियो को मिली सराहना
वीडियो में शख्स पहले दाल, भुजिया और फिर भात (चावल) बनाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को काफी सराहना मिल रही है। भारी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। इसपर विभिन्न तरह की प्रक्रियाएं मिली हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दाल-भात की बात ही निराली है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि इस भोजन को देखकर मन गद-गद हो गया है।
यह भी पढ़ें- पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर थिरक रहे थे होमगार्ड, हो गया वीडियो वायरल, बैठी जांच