Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी... नाम तो सुना होगा, अब इतिहास भी याद रखिए! तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:24 PM (IST)

    बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ द ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन में किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू।

    2. सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास।

    3. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टी20 में भारत के लिए पदार्पण।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही इतिहास रच दिया।इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें भारत की ओर से डेब्यू का मौका मिला। सिर्फ 15 साल 99 दिन की उम्र में उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर नया कीर्तिमान बना दिया।

    वैभव अब भारत की पुरुष टीम के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनकी उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है।

    37 साल पुराना सचिन का रिकॉर्ड टूटा

    डेब्यू के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

    वैभव ने यह उपलब्धि उससे भी कम उम्र में हासिल कर नया इतिहास लिख दिया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

    महिला क्रिकेट का रिकॉर्ड भी छोड़ा पीछे

    वैभव सूर्यवंशी ने केवल पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के समग्र रिकॉर्ड में भी नया इतिहास बनाया। उन्होंने शेफाली वर्मा का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

    शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अब यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उनकी उपलब्धि ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    खबरें और भी

    आईपीएल से टीम इंडिया तक का शानदार सफर

    वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर खुद को भविष्य का सितारा साबित किया।

    इससे पहले अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हुआ।


    अब अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के साथ वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के नए चमकते सितारे बन चुके हैं।