Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी के रिपोर्ट कार्ड पर 3 साल पहले लगी थी 'स्पेशल टैलेंट' की मुहर, कोच ने जो लिखा वो सच साबित हुआ

    Updated: Sat, 30 May 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का 2022 का एक पुराना टैलेंट असेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है। इसमें उनकी बल्लेबाजी क्षमता को उच्च रेटिंग मिली थी और कोच ने ...और पढ़ें

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक पुराना दस्तावेज़ चर्चा में (AI फोटो)

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक पुराना दस्तावेज़ चर्चा में (AI फोटो)

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी का 2022 का टैलेंट रिकॉर्ड सामने आया।

    2. कोच ने उन्हें 'फियरलेस हिटर' और 'स्पेशल टैलेंट' कहा था।

    3. बल्लेबाजी कौशल को उच्च अंक मिले, खासकर बैट स्पीड में।

    राधा कृष्ण, पटना/समस्तीपुर। भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक पुराना दस्तावेज़ चर्चा में है। बिहार डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) के अंडर-14 टैलेंट असेसमेंट रिकॉर्ड में वैभव की प्रतिभा का आकलन दर्ज है।

    vabhaw

    यह रिकॉर्ड वर्ष 2022 का बताया जा रहा है। दस्तावेज़ के अनुसार वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर जिले से आते हैं।

    उनकी जन्मतिथि 27 मार्च 2011 दर्ज की गई है। उन्हें बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में चिन्हित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: हार के बाद टूट गए वैभव सूर्यवंशी, टोपी से सर छिपाकर खूब रोए; भावुक कर देगा ये Video

    बल्लेबाजी कौशल को मिले ऊंचे अंक

    टैलेंट असेसमेंट फॉर्म में वैभव की बल्लेबाजी क्षमता को उच्च रेटिंग दी गई थी। बैट स्पीड के लिए उन्हें 10 में से 9 अंक मिले थे।

    टाइमिंग और टेम्परामेंट के लिए भी 9-9 अंक दिए गए थे। पावर हिटिंग में भी उन्हें 9 अंक प्राप्त हुए।

    जनरल एबिलिटी के लिए 8 अंक दर्ज किए गए थे। फुटवर्क को 6 अंक मिले, जिसे सुधार की गुंजाइश वाले क्षेत्र के रूप में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- वैभव के तूफानी छक्कों के आगे क्रिस गेल फीके, IPL में टूटा 14 साल पुराना रिकॉर्ड; 230 की स्ट्राइक से 600 रन पूरे

    कोच की टिप्पणी ने बढ़ाई चर्चा

    फॉर्म में कोच की टिप्पणी भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रही है। कोच ने लिखा था कि वैभव 'हर गेंद पर आक्रमण करने वाले बल्लेबाज' हैं।

    उन्हें 'फियरलेस हिटर' और 'स्पेशल टैलेंट' बताया गया था। कोच ने यह भी उल्लेख किया कि खिलाड़ी को उन्नत स्तर की प्रतियोगिताओं की जरूरत है।

    यह टिप्पणी दर्शाती है कि शुरुआती दौर में ही उनकी क्षमता को पहचान लिया गया था। आज उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह आकलन काफी सटीक साबित होता नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'शतक तो लगते रहेंगे, ट्रॉफी जीतनी है...', क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले Vaibhav Suryavanshi

    जिला स्तर से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर

    रिकॉर्ड में वैभव को जिला कैंप के लिए अनुशंसित किया गया था। यह दस्तावेज़ बताता है कि उनकी प्रतिभा बचपन में ही चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों की नजर में आ गई थी।

    समस्तीपुर से निकलकर उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। पुराने आकलन पत्र में दर्ज टिप्पणियां आज उनकी उपलब्धियों से मेल खाती दिख रही हैं।

    युवा खिलाड़ी की प्रगति बिहार क्रिकेट के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है। अब यह दस्तावेज़ वैभव के शुरुआती संघर्ष और प्रतिभा की कहानी को फिर से चर्चा में ले आया है।

    यह भी पढ़ें- 'सबसे बड़ा T20 रिकॉर्ड' चूकने पर Chris Gayle की बड़ी भविष्यवाणी, Vaibhav Suryavanshi के लिए खोला दिल