विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Fare: दो नए रूट पर चलेगी पटना-टाटा वंदे भारत, जानिए एग्जीक्यूटिव क्लास और CC का किराया

Published: Mon, 16 Sep 2024 08:56 PM (IST)

पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन दो नए रूट पर चलेगी। रविवार और सोमवार को ट्रेन टाटा से चलेगी और टाटा चांडिल ...और पढ़ें

पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन का परिचालन दो नए रूट पर होगा। फाइल फोटो
पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन का परिचालन दो नए रूट पर होगा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय रेलवे ने टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन को दो मार्गों से चलाने का निर्णय लिया है। रविवार एवं सोमवार को वंदे भारत ट्रेन का मार्ग बदला होगा।

वहीं, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार दूसरे मार्ग से वंदे भारत ट्रेन चलाने निर्णय लिया गया है। मंगलवार को टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रविवार को वंदे भारत टाटा से चलेगी, जो टाटा, चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर एवं गया होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी मार्ग से सोमवार को ट्रेन पटना से टाटा के लिए जाएगी।

इसके अलावा बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को ट्रेन टाटा, चांडिल, मुरी, बोकारो, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा एवं गया होते हुए पटना पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

वंदे भारत का किराया

स्टेशन : एग्जीक्यूटिव क्लास : चेयर कार

  • पटना से गया : 1070 : 650 रुपये
  • कोडरमा : 1425 : 840 रुपये
  • पारसनाथ : 1890 : 970 रुपये
  • गोमो : 1750 : 1000 रुपये
  • बोकारो : 1845 : 1050 रुपये
  • मुरी : 2020 : 1130 रुपये
  • चांडिल : 2480 : 1465 रुपये
  • टाटा : 2570 : 1505 रुपये

दैनिक यात्री संघ ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

बिहार दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहारी पाण्डेय, महासचिव शोएब कुरैशी ने वन्दे भारत ट्रेन चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।

संघ के नेताओं ने अपने जारी बयान में कहा कि बिहार को 4 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। पटना-टाटानगर, भागलपुर-हावड़ा, गया-हावड़ा और देवघर-वाराणसी के परिचालन से राज्य के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

इसके अलावा दो अन्य राज्यों में राउरकेला-हावड़ा और टाटानगर-ब्रह्मपुर के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे देश के 80 प्रतिशत गरीब यात्रियों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Gaya-Howrah Vande Bharat: PM मोदी ने गया को दिया 3-3 वंदे भारत का तोहफा, फूले नहीं समाए जीतनराम मांझी और नीतीश के मंत्री

ये भी पढ़ें- Deoghar Varanasi Vande Bharat: दो ज्योतिर्लिंगों को जोड़ेगी देवघर-वाराणसी वंदे भारत, मोक्षधाम गया में भी ठहराव