Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Veena Devi Family: सांसद वीणा देवी के परिवार में कौन-कौन हैं, मृतक बेटे छोटू सिंह क्या करते थे? यहां पढ़िए सबकुछ

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:08 AM (IST)

    Veena Devi Son Accident पिछले चार दिनों से सांसद वीणा देवी के बड़े पुत्र घर से बाहर नहीं निकले थे। सोमवार को दादी से मिलने पारू के दाउदपुर गांव जाने ...और पढ़ें

    वीणा देवी के पुत्र की मौत (जागरण फोटो)
    वीणा देवी के पुत्र की मौत (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. वीणा देवी के मृतक पुत्र की राजनीति में नहीं थी रुचि
    2. पुत्र की मृत्यु के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया

    डिजिटल डेस्क, पटना। Veena Devi Son Death: बिहार के मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा इलाके में सोमवार की शाम सड़क हादसे में वैशाली सांसद वीणा देवी के 36 वर्षीय पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को पैतृक गांव दाह संस्कार के लिए ले जाया गया है।

    तो आइए आपलोगों को बताते हैं कि सांसद वीणा देवी के परिवार में कितने सदस्य हैं? मृतक छोटू सिंह कितने नंबर के बेटे थे। वीणा देवी के पति क्या करते हैं?

    चार संतानों में सबसे बड़े थे छोटू

    वैशाली की सांसद वीणा देवी की चार संतानों में छोटू सिंह सबसे बड़े थे। उनसे छोटी दो बेटियां निशि और कोमल सिंह है। सबसे छोटे पुत्र शुभम घर से बाहर है। छोटू की शादी वर्ष 2013 में निरूपमा सिंह से शादी हुई थी। निरूपमा सिंह पिछले दो बार से जिला परिषद की उपाध्यक्ष है। वहीं वीणा देवी के पति दिनेश प्रसाद सिंह विधान पार्षद हैं।

    धार्मिक प्रवृति के थे मृतक छोटू सिंह, व्यवसाय संभालने की ली थी जिम्मेदारी

    परिवार के सबसे बड़े पुत्र होने के बावजूद छोटू सिंह को राजनीति में अधिक रुचि नहीं थी। वह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वह नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर तैयारी कर रहे थे। नौ कलश स्थापित कर वह स्वयं पूजा करते थे। राहुल सिंह व छोटू सिंह परिवार का व्यवसाय संभाल रहे थे। इन्हें शुरू से ही बिजनेस और धार्मिक कार्यों के प्रति खूब रुचि रही थी।

    छोटू सिंह की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    'पापाजी आप सबकुछ कर सकते हैं, मेरे छोटू को ला दीजिए' छोटू सिंह की पत्नी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष निरूपमा सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके चीत्कार से पूरा आवास गमगीन होता रहा। पापाजी, आप सबकुछ कर सकते हैं, मेरे छोटू को ला दीजिए। अब हम कैसे रहेंगे।

    खबरें और भी

    परिवार से जुड़ी महिलाओं द्वारा उन्हें शांत कराती रहीं। बेटे को खोने के दुख को बहू का विलाप विलाप करतीं पत्नी निरुपमा सिंह जागरण चार संतानों में सबसे बड़े थे छोटू मुजफ्फरपुर : वैशाली की सांसद वीणा देवी की चार संतानों में छोटू सिंह सबसे बड़े थे। उनसे छोटी दो बेटियां निशि और कोमल सिंह है। सबसे छोटे पुत्र शुभम घर से बाहर है।

    एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के आवास पर नेताओं का लगा तांता

    हादसे में पुत्र की मौत के बाद शोकाकुल एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के आवास पर देर रात सांत्वना देने और ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। लोजपा के सांसद राजेश कुमार वर्मा, शांभवी संभालती रहीं।

    दादी से मिलने गए थे छोटू

    शायद मौत ने ही बुलाया था जो आज राहुल राज उर्फ छोटू सिंह घर से निकले। पिछले चार दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकले थे। सोमवार को दादी से मिलने पारू के दाउदपुर गांव जाने की बात कहकर निकले, मगर लौट नहीं सके। उनकी जगह खबर आई, छोटू नहीं रहे।

    जवान बेटे की मौत की खबर ने भगवानपुर स्थित वैशाली सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह समेत पूरे परिवार को अंदर तक हिला दिया। एमएलसी ने कहा, शाम आठ बजे के आसपास थाना से फोन आया। कहा, बताने वाले बात नहीं है। कई बार पूछने पर बताया कि छोटू सिंह की सड़क हादसे मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें

    PM Kisan Samman Nidhi: राशन कार्ड में 5 नाम तो किसे मिलेगा पीएम किसान सम्मान की राशि? आसान भाषा में समझें यहां

    Bihar Jamin Survey: सर्वे में जमीन मालिकों को बहुत बड़ी राहत, वंशावली बनाने की सबसे बड़ी टेंशन हो गई दूर