विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : ...जब आमने-सामने आए मुख्यमंत्री नीतीश और राज्यपाल, मुस्कुराकर मिले और लगा लिया गले

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Fri, 15 Dec 2023 01:34 PM (IST)

Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

VIDEO : ...जब आमने-सामने आए मुख्यमंत्री और राज्यपाल, मुस्कुराकर मिले और लगा लिया गले
VIDEO : ...जब आमने-सामने आए मुख्यमंत्री और राज्यपाल, मुस्कुराकर मिले और लगा लिया गले

एएनआई, पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बीच हुई आमने-सामने की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ही पूरी गर्मजोशी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे से मुस्कुराकर मिल रहे हैं। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे को गले भी लगा रहे हैं। बता दें कि बीते अगस्त माह में शिक्षा विभाग के मंत्री और राजभवन के बीच विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर तल्खी की खबरें सामने आई थीं।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीच में आकर इस विवाद को शांत कराना पड़ा था। ऐसे में नीतीश कुमार और राजेंद्र आर्लेकर का सामने आया ताजा वीडियो उनके बीच रिश्तों में मिठास की कहानी बयां कर रहा है।

क्या था विवाद और क्यों करना पड़ा था सीएम को हस्तक्षेप

दरअसल, शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव ने राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू को पत्र लिखकर कुलाधिपति के विश्वविद्यालयों संबंधी अधिकारों पर सवाल खड़ा किया था।

कारण कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति संबंधी एक विज्ञापन निकाला गया था। इसे लेकर शिक्षा विभाग के सचिव ने पत्र लिखकर राज्यपाल एवं कुलाधिपति के अधिकारों को चुनौती दी थी।

इस विवाद के गहराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। मामला सुलझा और फिर विभाग ने विज्ञापन वापस लिया था।

इस विवाद के बाद बीते सितंबर माह में राज्यपाल से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मुलाकात भी की थी। इसके साथ ही सियासी गलियारों में इसे खत्म मान लिया गया था।

क्या है सीएम-राज्यपाल के वीडियो में?

अब सीएम और राज्यपाल का जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह बताता है कि नीतीश कुमार ने उक्त विवाद को खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई थी। यह वीडियो सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान का है।

प्रदेश की राजधानी पटना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की श्रद्धांजलि देने के दौरान आमने-सामने की मुलाकात हुई थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की पीठ पर हाथ रखे हुए हैं। इसके बाद राज्यपाल भी मुख्यमंत्री की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें गले लगाते हैं।

इसके बाद दोनों ही आपस में बात करते हुए मुस्कुराते हैं। इस दौरान राज्यपाल कुछ कहते हैं और सीएम उस पर रिएक्ट करते हुए और ज्यादा मुस्कुराते हैं। इस वीडियो में दोनों के रिश्ते में गर्मजोशी नजर आती है।

यह भी पढ़ें

Bihar News: भगत सिंह से प्रेरित था संसद में घुसपैठ का आरोपी ललित झा, बेहद चालाकी से दोस्तों का फोन लेकर भाग निकला था

CM Nitish Kumar Nawada Visit Photos : सीएम नीतीश कुमार ने गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन, घूम-घूमकर देखे सारे इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।