Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वंदे भारत एक्सप्रेस के भोजन में कीड़ा मिलने पर बढ़ी चौकसी, किचेन की जांच को पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 11:23 AM (IST)

    पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत के यात्रियों के भोजन में पिछले सप्ताह कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी। इसके बाद यात्रियों को उत्कृष्ट व सुस्वादू भोजन मि ...और पढ़ें

    ट्रेन के खाने में कीड़ा मिलने पर रेलवे बोर्ड सख्त हो गया है। सांकेतिक तस्वीर।
    ट्रेन के खाने में कीड़ा मिलने पर रेलवे बोर्ड सख्त हो गया है। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मामला वंदे भारत एक्सप्रेस के भोजन में कीड़ा निकलने का
    2. पटना-हावड़ा ट्रेन के भोजन में पिछले सप्ताह मिला था कीड़ा

    जागरण संवाददाता, पटना। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन के यात्रियों के भोजन में कीड़ा निकलने पर रेलवे बोर्ड के अधिकारी गंभीर हैं। यात्रियों को उत्कृष्ट व सुस्वादू भोजन मिल सके इसके लिए लगातार मानिटिरिंग की जा रही है। पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत के यात्रियों के भोजन में पिछले सप्ताह कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी।

    इसके कुछ दिन पहले भी वंदे भारत में ही किसी यात्री ने भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद दो दिन पहले आईआरसीटीसी के प्रमुख खुद ही इस मामले की जांच करने पटना पहुंच गए थे। बुधवार को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य अमित वरधान भी बेउर स्थित आरके कैटरर्स का बेस किचेन देखने पहुंच गए। उनके साथ दानापुर मंडल के अधिकांश  वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

    वारधान ने न केवल आइआरसीटीसी बल्कि वहां मौजूद दानापुर मंडल के अन्य  अधिकारियों की भी क्लास लगा दी। खाना परोसने वाली कंपनी की भी जमकर क्लास लगाई। हालांकि आज के निरीक्षण में कंपनी  के बेस किचेन में कोई बहुत खामियां नहीं मिली जिसके आधार पर उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की जाए। 

      विदित हो कि वंदे भारत समेत अन्य प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को भोजन परोसने के लिए निजी कंपनियों को ठेका दिया गया है। इन कंपनियों द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आठ बेस किचेन बनाया गया है। इनमें से एक बेस किचेन की जांच की गई है। हालांकि शेष बचे बेस किचेन की भी हालत कहीं इससे भी बदतर है। जब इनकी जांच की जाएगी तो और भी बदतर स्थिति मिलने की संभावना है।

    खबरें और भी