Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalan Singh के इस्तीफे की खबरों पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, JDU में मची उथल-पुथल पर कही ये बात

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 05:42 PM (GMT+05:30)

    ललन सिंह के जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। यह बात मंत्री विजय चौधरी ने कही है। उन्होंने कहा कि हम आपसे जानना चाह रहे हैं कि ...और पढ़ें

    'ललन सिंह के इस्तीफे की बात...', सुशील मोदी पर फूटा मंत्री विजय चौधरी का गुस्सा (फाइल फोटो)
    'ललन सिंह के इस्तीफे की बात...', सुशील मोदी पर फूटा मंत्री विजय चौधरी का गुस्सा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महागठबंधन और सरकार पर संकट अफवाह के अलावा कुछ नहीं: चौधरी
    2. सुशील मोदी को कोई पूछता नहीं, इसलिए इधर-उधर की बातें करते हैं- विजय चौधरी

    राज्य ब्यूरो, पटना। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन और राज्य सरकार पर कोई संकट नहीं है। हां, अफवाह के माध्यम से संकट का प्रचार किया जा रहा है। भाजपा और मीडिया जितना भ्रम फैलाए, सरकार की सेहत पर असर नहीं पड़ने जा रहा है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह का इस्तीफा भी इसी श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के इस्तीफे की बात सिर्फ अफवाह है।

    उन्होंने पत्रकारों से प्रश्न किया- हम आपसे जानना चाह रहे हैं कि इसका आधार क्या है। असल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भाजपा में कोई पूछ नहीं रहा है। पार्टी की बैठकों में भी उन्हें नहीं बुलाया जाता है, इसलिए वे इधर-उधर की बात करते रहते हैं। सिर्फ और सिर्फ मीडिया ही इस तरह के अफवाह को प्रचारित-प्रसारित कर रहा है।

    '...तब भी महागठबंधन एकजुट रहेगा'

    सरकार और महागठबंधन के दलों की एकजुटता से जुड़े प्रश्न पर कहा- आपलोग (मीडिया) भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं। हम आपलोगों को आश्वस्त करते हैं कि इससे भी अधिक कोशिश करेंगे, तब भी महागठबंधन एकजुट रहेगा।

    विधान परिषद के सदस्यों ने क्यों की सीएम से मुलाकात?

    उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को विधान परिषद के कुछ सदस्यों ने मुख्यमंत्री से उनके आवास में मुलाकात की। इन सदस्यों ने नियोजित शिक्षकों की सेवा सरकारी घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजनीति की कोई बात नहीं हुई। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को सरकारी सेवक का दर्जा देने का वचन दिया था। इसे पूरा किया गया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Land For Job Scam: राजद सुप्रीमो Lalu Yadav की तबीयत बिगड़ी! ED के सामने पेश होने से किया इनकार

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज, JDU में होगा 'बड़ा खेला'? Nitish Kumar के मंत्री ने बता दी सारी बातें