विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले...', राहुल गांधी पर ये क्या बोल गए विजय सिन्हा; मचेगा सियासी घमासान!

Published: Tue, 02 Jul 2024 08:17 PM (IST)

विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए बयान पर घमासान मचा हुआ है। इस बीच बिहार के ...और पढ़ें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। फाइल फोटो
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। फाइल फोटो

HighLights

  1. राहुल विपक्ष के नेता के पद के योग्य नहीं- विजय सिन्हा
  2. राहुल गांधी का भाषण झूठ पर आधारित- विजय सिन्हा
  3. 'झूठ-लोभ की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है'

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए बयान पर अपना प्रतिरोध प्रकट करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले युवराज हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। मंगलवार को प्रेस-वार्ता में सिन्हा ने कहा कि राहुल हिंदुओं को गाली देते हैं और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर जाते हैं।

सिन्हा ने कहा कि राहुल का भाषण झूठ पर आधारित था, जो गैर-जिम्मेदाराना है। झूठ और लोभ की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर तो करती ही है, उससे सदन की गरिमा भी गिरती है। राहुल के परनाना पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ किया।

राहुल गांधी पर विजय सिन्हा का हमला

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि बाद में उनकी दादी इंदिरा गांधी ने बार-बार हिंदू धर्म को नीचा दिखाया। उनके पिता राहुल गांधी ने तुष्टीकरण की राजनीति को हवा देकर हिंदू धर्म मानने वाले लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का प्रयास किया। भारतीय संस्कृति को ये लोग नहीं अपना पा रहे हैं, इस कारण ऐसी भाषा निकलती है।

सिन्हा ने कहा कि भारत युद्ध को नहीं बुद्ध को मानता है। सभी धर्मों का उद्गम स्थल सनातन संस्कृति रही है। सृष्टि के साथ सत्य की उत्पत्ति हुई है। ये ईश्वर की शपथ नहीं लेंगे, सत्य और निष्ठा की शपथ लेंगे, क्योंकि इन्हें ईश्वर पर विश्वास नहीं है।

राहुल विपक्ष के नेता के पद के योग्य नहीं- विजय 

उन्होंने कहा कि जो भारत की संस्कृति को नहीं स्वीकारते, उन्हें भारत के लोग भी स्वीकार नहीं करते। राहुल विपक्ष के नेता के पद के योग्य नहीं। वे बिहार में नरसंहार के पोषक राजद के साथ हैं तो बंगाल में उपद्रव फैलाने वाली ममता के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के नेता पहले भी हिंदू आतंकवाद की बात करते थे। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा और प्रवक्ता राकेश सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- 

Bihar Politics: मनोज झा को अचानक क्यों आई 'फुलेरा पंचायत' के प्रधान की याद? राज्यसभा में कुछ यूं कसा तंज

Upendra Kushwaha: राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा, NDA ने कर दिया एलान; RLM प्रमुख की तरफ से आया ये रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।